Half encounter of double murder accused in Bihar Lalbabu had killed property dealer brothers बिहार में डबल मर्डर के आरोपी का हाफ एनकाउंटर, प्रॉपर्टी डीलर भाइयों की लालबाबू ने की थी हत्या, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में डबल मर्डर के आरोपी का हाफ एनकाउंटर, प्रॉपर्टी डीलर भाइयों की लालबाबू ने की थी हत्या

गिरफ्तारी के दौरान लालबाबू ने पुलिस पर गोली चला दी। बचाव में पुलिस ने ऐक्शन लिया जिसमें लालबाबू के पैर में गोली लगी। उसे एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। शूटर लालबाबू राय ने ही पताही के दो प्रॉपर्टी डीलर भाइयों संजय चौधरी और टुटनटुन चौधरी की हत्या की थी।

Fri, 20 June 2025 09:44 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share
बिहार में डबल मर्डर के आरोपी का हाफ एनकाउंटर, प्रॉपर्टी डीलर भाइयों की लालबाबू ने की थी हत्या

बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस ने दो प्रॉपर्टी डीलर भाइयों की हत्या के आरोपी शूटर लालबाबू राय को गुरुवार की रात गोली मार दी। एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान उसने पुलिस पर गोली चला दी। बचाव में पुलिस ने ऐक्शन लिया जिसमें लालबाबू के पैर में गोली लगी। उसे एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। शूटर लालबाबू राय ने ही पताही के दो प्रॉपर्टी डीलर भाइयों संजय चौधरी और टुटनटुन चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। दोनों भाइयों की तीन माह के अंदर हत्या हो गयी। लालबाबू की गिरफ्तारी सदर थाना के बारमतपुर स्थित एक बगीचे से की गई।

एसएसपी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि सरैया थाना इलाके के मनिकपुर का रहने वाला लालबाबू बारमतपुर में है। टीम बनाकर छापेमारी की गयी। पुलिस जब बगान में पहुंची तो नुकसान पहुंचाने की नीयत से उसने पुलिस पर गोली चला दी। बचाव में पुलिस ने फायरिंग की। लालबाबू के पैर में गोली लगी है। यह कार्रवाई बीती देर रात संपन्न की गयी। मौके से पुलिस ने एक पिस्टल भी जब्त किया है। बताया जा रहा है कि लालबाबू के अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस ने दावा किया है कि लालबाबू से पूछताछ के आधार पर उन्हें भी जल्द दबोच लिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उपेंद्र कुशवाहा को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई के नाम से आया कॉल

पुलिस ने बताया है कि अपराधी की फायरिंग में थानेदार समेत कई जवान बाल बाल बचे। जवाबी फायरिंग में लालबाबू के घुटने में गोली लगी। उसे मेडिकल में भर्ती कराया है। उससे पुलिस ने 7.65 बोर की पिस्टल और घटनास्थल से कई खोखे जब्त किए हैं। लालबाबू ने बीते महीने पताही के पंसस पति संजय चौधरी की गोली मार कर हत्या कर दी थी। हत्या के लिए उसने चार लाख रुपये सुपारी ली थी। इससे पहले संजय के चचेरे भाई टुनटुन चौधरी की हत्या में भी लालबाबू की भूमिका मानी जा रही है। थानाध्यक्ष अश्मित कुमार ने बताया कि सूचना पर बारमतपुर में लालबाबू की घेराबंदी की गई तो वह गाछी में छिप गया। टीम आगे बढ़ी तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में उसे गोली लगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अवैध संबंध में रोड़ा बन रहे बेटे को मारकर जलाया, प्रोफेसर प्रेमी संग मां का कांड
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।