woman whose cremation and Shraddha rituals done by family return alive in bihar जिस महिला का अंतिम संस्कार और श्राद्ध कर्म किया वो जिंदा लौटी, बिहार में गजब हुआ, Bihar Hindi News - Hindustan
More

जिस महिला का अंतिम संस्कार और श्राद्ध कर्म किया वो जिंदा लौटी, बिहार में गजब हुआ

रिविलगंज थाना पुलिस ने गंगा में मिले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया था और बाद में शव को परिजनों को सौंप दिया गया। परिवार ने पूरी रीति-रिवाज के साथ शव का अंतिम संस्कार किया और 11 जून को श्राद्ध कर्म भी कर दिया।

Mon, 23 June 2025 09:05 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, हमारे संवाददाता, छपरा
share
जिस महिला का अंतिम संस्कार और श्राद्ध कर्म किया वो जिंदा लौटी, बिहार में गजब हुआ

बिहार में जिस महिला को मरा हुआ मानकर परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार और श्राद्ध कर्म कर दिया वो अचानक जिंदा लौट आई। हैरान कर देने वाली घटना छपरा की है। यहां शहर से सटे रिविलगंज प्रखंड की मोहब्बत परसा पंचायत के भादपा नई बस्ती गांव की रहने वाली महिला की भी गजब कहानी है। जिस महिला को मृत समझकर घरवालों ने श्राद्ध कर दिया वही जिन्दा घर लौटी तो घर और गांव के लोग अचरज में पड़ गए। घर के लोग कुछ पल के लिए मौन हो गए लेकिन उसके बाद से माहौल पूरी तरह से खुशी में बदल गई।

दरअसल रामस्वरूप राय की 45 वर्षीय पत्नी रामा देवी मई मे अचानक घर से लापता हो गई थीं। परिजनों ने हर जगह खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। फिर 26 मई को सरयू नदी किनारे थाना घाट से पूरब एक महिला का शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि शव का हुलिया रामा देवी से काफी हद तक मेल खाता था। शव सड़ चुका था, जिससे पहचान पूरी तरह सुनिश्चित करना मुश्किल था, फिर भी परिजनों ने उसे ही रामा देवी मान लिया। उसका श्राद्ध कर दिया लेकिन वह अचानक 22 जून को घर के लोगों के सामने हाजिर हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इजरायल से भीषण युद्ध के बीच ईरान में फंसा बिहारी, परिजन बोले -संपर्क नहीं हो रहा
ये भी पढ़ें:रेनकोट या छाता लेकर ही निकलें, पूरे बिहार में बरसेंगे बदरा; यहां येलो अलर्ट

महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं

स्थानीय लोगों और परिजनों ने बताया कि रामा देवी आंशिक रूप से मानसिक विक्षिप्त है और बिना किसी को बताए अपने मायके कोलकाता चली गई थीं। वहां लगभग एक महीने तक रहने के बाद वह अपने दम पर वापस लौट आईं।

रिविलगंज पुलिस ने कराया था पोस्टमार्टम

रिविलगंज थाना पुलिस ने गंगा में मिले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया था और बाद में शव को परिजनों को सौंप दिया गया। परिवार ने पूरी रीति-रिवाज के साथ शव का अंतिम संस्कार किया और 11 जून को श्राद्ध कर्म भी कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में गैंगवार की साजिश? कार में मिले 3200 जिंदा कारतूस; यूपी से आई खेप
ये भी पढ़ें:गर्मी की छुट्टियां खत्म, बिहार में खुल गए स्कूल; तिलक लगाकर होगा छात्र का स्वागत
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।