बिहार में कोर्ट कैंपस में दे दनादन; गवाही देने पहुंचे प्रेमी युगल की धुनाई, प्रेमिका ने मां-बाप को किया नामजद
युवती के परिजन उसे अपने साथ जबरन घर ले जाने की प्रयास करने लगे। लेकिन युवती उनके साथ जाने से इनकार कर दी। जिससे नाराज परिजनों ने प्रेमी युगल के साथ साथ युवक के परिजनों की पिटाई कर दी।

बिहार के बगहा कोर्ट में गवाही देने के पहुंचे प्रेमी युगल के साथ युवती के परिजनों ने बगहा अनुमंडल के पास मारपीट की। इस दौरान युवती के परिजनों ने प्रेमी युगल के साथ-साथ युवक के परिजनों के साथ भी मारपीट की। मारपीट की सूचना पर पहुंचे स्थानीय लोगों को अंचल गार्ड के सहयोग से मामले को शांत कराया गया। इसके बाद प्रेमी युवा पटखौली थाने पहुंचकर मामले में 12 लोगों को नाम से करते हुए एफआईआर दर्ज कराया है। मामला गुरुवार की दोपहर करीब 1 बजे अनुमंडल कार्यालय के पास की है।
जानकारी के अनुसार चौतरवा थाना क्षेत्र के एक गांव से प्रेमी युगल 6 अप्रैल 2025 को घर छोड़कर फरार हो गए थे। इस दौरान प्रेमी युगल सूरत पहुंचे जहां दोनों ने कोर्ट में 14 अप्रैल को शादी भी कर ली। इधर युवती के परिजनों ने चौतरवा थाने में युवती के अपहरण का FIR दर्ज कराया था। जिसमें पुलिस युवक की खोज कर रही थी। पुलिस के दबीश पर गुरुवार की दोपहर व्यवहार न्यायालय बगहा में गवाही देने पहुंचे थे। दोनों एक ऑटो में सवार होकर गुप्त रूप से पहंचे थे। लेकिन इसकी सूचना युवती के परिजनों को मिल गई।
प्रेमी युगल को देखते ही युवती के परिजन उसेअपने साथ जबरन घर ले जाने की प्रयास करने लगे। लेकिन युवती उनके साथ जाने से इनकार कर दी। उसने अपने प्रेमी को जकड़ लिया। जिससे नाराज परिजनों ने प्रेमी युगल के साथ साथ युवक के परिजनों की पिटाई करना शुरू कर दी। काफी देर तक यह ड्रामा चलता रहा। हालांकि स्थानीय लोगों और अंचल गार्डों के द्वारा बीच बचाव करते हुए मामले को शांत कराया गया। जिसके बाद प्रेमी युगल को पटखौली थाना लाया गया जहां पुलिस को अपनी फरियाद सुनाई। युवती अजमेरी खातून ने थाना में आवेदन दे अपने माता-पिता समेत एक दर्जन लोगों को नामजद किया है। पुलिस कार्रवाई कर रही है।




साइन इन