Pappu Yadav got angry at Arvind Kejriwal AAP contested Bihar election रस्सी जल गई, ऐंठन नहीं गई; अरविंद केजरीवाल की आप के बिहार चुनाव लड़ने पर पप्पू यादव भड़के, Bihar Hindi News - Hindustan
More

रस्सी जल गई, ऐंठन नहीं गई; अरविंद केजरीवाल की आप के बिहार चुनाव लड़ने पर पप्पू यादव भड़के

पप्पू यादव ने कहा कि सबको अधिकार है चुनाव लड़ने का। अरविंद केजरीवाल को अधिकार है। लेकिन, रस्सी जल गई पर ऐंठन नहीं गई।

Fri, 4 July 2025 03:25 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
रस्सी जल गई, ऐंठन नहीं गई; अरविंद केजरीवाल की आप के बिहार चुनाव लड़ने पर पप्पू यादव भड़के

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई है। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने बिहार में चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। पार्टी राज्य की सभी 243 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। केजरीवाल के इस फैसले पर पूर्णिया के निर्दलीय सांसद और कांग्रेस के नेता पप्पू यादव ने तीखा वार किया है। कहा है कि रस्सी जल गई पर ऐंठन नहीं गई। उन्होंने बिहार में चुनाव से पहले वोटर वेरिफिकेशन पर चुनाव आयोज को आड़े हाथों लिया।

अरविंद केजरीवाल ने बिहार चुनाव को लेकर इंडिया ब्लॉक से किनारा कर लिया है। बिहार में राजद और कांग्रेस की मौजूदगी के बावजूद केजरीवाल ने अकेले एनडीए से लोहा लेने की घोषणा कर दी है। अरविंद केजरीवाल के इस फैसले से इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों को झटका लगा है। पप्पू यादव से जब इस सवाल पूछा गया तो भड़क गए। उन्होंने कहा कि सबको अधिकार है चुनाव लड़ने का। अरविंद केजरीवाल को अधिकार है। लेकिन, रस्सी जल गई पर ऐंठन नहीं गई। कहा कि बिहार के गरीबों के लिए जान देने के लिए भी तैयार हैं।

अरविंद केजरीवाल पहले ही कांग्रेस को दिल्ली में काफी नुकसान पहुंचा चुके हैं। स्थापना के साथ ही आप ने दिल्ली से कांग्रेस को उखाड़ दिया। बिहार में अकेले एंट्री लेकर आम आदमी पार्टी किसे डैमेज करेंगे यह सवाल बिहार के राजनैतिक गलियारे तैर रहा है। इसी बीच पप्पू यादव का यह बयान बवंडर पैदा करने वाला है।

अरविंद केजरीवाल की बिहार एंट्री पर लोजपा आवी सांसद शांभवी चौधरी ने विरोध किया है। कहा है कि दिल्ली को बर्वाद कर दिया और बिहार पर नजर गड़ा रहे हैं। लेकिन बिहार की जनता उन्हें स्वीकार नहीं करेगी।

पप्पू यादव ने मतदाता पुनरीक्षण पर कहा कि चुनाव आयोग के पास अलादीन का चिराग नहीं है। इलेक्शन कमीशन आरएसएस का दफ्तर बन गया है। इसे रोकना चाहिए क्योंकि यह खतरा बन जाएगा। इसके लिए जनता तैया है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।