Sex racket busted in a Patna flat girls were changed every month पटना के फ्लैट में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, हर महीने बदली जाती थी लड़कियां, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना के फ्लैट में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, हर महीने बदली जाती थी लड़कियां

पटना के पटेल नगर रोड स्थित एक फ्लैट में शास्त्री नगर पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस किराये के फ्लैट पर जिस्मफरोशी का अड्डा चलाया जा रहा था। हर महीने लड़कियों को बदला जाता था।

Fri, 4 July 2025 06:19 AMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटना
share
पटना के फ्लैट में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, हर महीने बदली जाती थी लड़कियां

बिहार की राजधानी पटना में एक किराये के फ्लैट में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। हर रोज यहां दर्जनभर ग्राहक आते थे। अड्डे पर हर एक महीने में लड़कियों को बदला जाता था। इसी बीच गुरुवार शाम 5 बजे शास्त्रीनगर थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके बाद पटेल नगर रोड नंबर 5 में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने सरगना राज कुमार शर्मा और मंजू देवी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, 3 महिलाओं को जिस्मफरोशी के धंधे से पुलिस ने छुड़ाया। उनकी उम्र 20 से 40 साल के बीच है। इनमें से एक पश्चिम बंगाल की रहने वाली है।

सचिवालय डीएसपी 2 साकेत कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने मौके से कंडोम के पैकेट, स्कैनर सहित अन्य सामान जब्त किए हैं। सेक्स रैकेट के अड्डे पर जाने वाले ग्राहकों से 2 से 5 हजार रुपये तक सरगना लेता था। ग्राहकों को सुरक्षा की पूरी गारंटी दी जाती थी। ग्राहकों से ऑनलाइन पैसे लिए जाते थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आर्केस्ट्रा में सेक्स रैकेट चलाने पर ब्लैकलिस्ट होंगे संचालक, नई गाइडलाइन जारी

पुलिस ने जिस स्कैनर को बरामद किया है उसी के जरिए ग्राहकों से राशि ली जाती थी। सरगना के बैंक खाते को भी पुलिस फ्रीज करवाएगी। जानकारी मिली है कि जिस्मफरोशी के अड्डे पर कुछ हाईप्रोफाइल लोग भी आते थे।

हर महीने बदली जाती थी लड़कियां

लड़कियों की तस्वीर को सरगना ग्राहकों के व्हाट्स एप नंबर पर भेजता था। इसके बाद ग्राहक अड्डे पर पहुंचते थे। हर एक महीने में लड़कियों को बदल दिया जाता था। पश्चिम बंगाल के जिस्मफरोशी गैंग से भी सरगना के कनेक्शन हैं। जिन महिलाओं को जिस्मफरोशी के दलदल से पुलिस ने छुड़ाया है, उनकी उम्र 20 से 40 तक है। उन्होंने पुलिस को बताया कि नौकरी का झांसा देकर उन्हें यहां बुलाया गया था। फिर जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल दिया गया।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।