If worried about crime leave NDA Prashant Kishor targets Chirag for criticizing Nitish government अपराध की चिंता तो एनडीए छोड़ें, नीतीश सरकार की आलोचना पर चिराग को प्रशांत किशोर ने घेरा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

अपराध की चिंता तो एनडीए छोड़ें, नीतीश सरकार की आलोचना पर चिराग को प्रशांत किशोर ने घेरा

चिराग पासवान को अगर लगता है कि बिहार की कानून व्यवस्था ठीक नहीं है तो उन्हें एनडीए सरकार से अलग हो जाना चाहिए।

Sun, 27 July 2025 06:55 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, लखीसराय
share
अपराध की चिंता तो एनडीए छोड़ें, नीतीश सरकार की आलोचना पर चिराग को प्रशांत किशोर ने घेरा

जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर चिराग पासवान पर निशाना साधा है। उन्होंने लोजपा नेता चिराग पासवान के बिहार में बढ़ते आपराधिक घटनाओं पर दिए बयान पर तंज किया। कहा कि अगर उन्हें इतनी ही चिंता है तो एनडीए छोड़ कर सरकार से अलग हो जाएं और बिहार की जनता की आवाज बनें। शनिवार को चिराग पासवान ने बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति को कमजोर बताते हुए नीतीश सरकार के कामकाज की आलोचना की थी।

प्रशांत किशोर ने चिराग पासवान के बयान पर कहा कि जो भी बिहार की चिंता करता है, वो बढ़ते अपराध-भ्रष्टाचार का समर्थन नहीं कर सकता है। यह जनता का दबाव है कि एनडीए के सहयोगी दलों को भी आवाज उठाना पड़ रहा है। चिराग पासवान को अगर लगता है कि बिहार की कानून व्यवस्था ठीक नहीं है तो उन्हें एनडीए सरकार से अलग हो जाना चाहिए। बिहार की जनता की आवाज बनना चाहिए। बिहार की जनता की लड़ाई लड़नी चाहिए। यह सही नहीं है कि एनडीए में रहें भी और उसकी शिकायत भी करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चिराग को सीएम फेस बनाएं प्रशांत किशोर, पप्पू यादव क्यों बोले

इससे पहले सूर्यगढ़ा बाजार के पब्लिक हाई स्कूल मैदान में हुई जनसभा में प्रशांत किशोर ने कहा कि इस बार अपने बच्चों का चेहरा देखकर वोट कीजिए। इस साल बिहार की बदहाली की आखिरी दिवाली और छठ होगी। छठ के बाद सूर्यगढ़ा के युवाओं को 10-12 हजार रुपये की मजदूरी करने के लिए अपना घर-परिवार छोड़कर नहीं जाना पड़ेगा। लखीसराय के ही नहीं, बिहार भर के ऐसे 50 लाख युवाओं को वापस बुलाकर उन्हें यहीं 10-12 हजार रुपये का रोजगार दे दिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिलीप जायसवाल पर तीसरी किस्त लाएंगे प्रशांत किशोर, बोले- दम है तो...
ये भी पढ़ें:बहुत दिक्कत होती है; स्कूली छात्रा की पीड़ा से भावुक हुए पीके, वीडियो शेयर किया
ये भी पढ़ें:चोर कितना भी शातिर हो, चोरी पकड़ी जाती है; प्रशांत किशोर पर बोले संजय जायसवाल
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रशांत किशोर समेत 300 पर पटना में एफआईआर, विधानसभा मार्च में हुआ था बवाल

प्रशांत किशोर ने जनता से अपील की कि उनके बच्चों को लूटने वाले नेताओं को वोट न दें। चाहे लालू हों, नीतीश हों या मोदी हों, इस बार नेताओं का चेहरा देखकर वोट न करें। इस बार अपने बच्चों के लिए वोट दें और बिहार में जनता का राज स्थापित करें। इस बार अपने बच्चों की शिक्षा और रोजगार के लिए वोट करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऐ इतना दम है, पुलिस को आंख दिखाकर पीके बोले- नीतीश से परमिशन लेकर आओ
ये भी पढ़ें:एक लाख आदमी से नीतीश को घर में घेरेंगे, पुलिस की लाठी बरसी तो बोले प्रशांत किशोर
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।