Aey Itna Dam Hai Lathi Chaloge Prashant Kishor asks Police to take Nitish permission first ऐ इतना दम है, पुलिस को आंख दिखाकर प्रशांत किशोर बोले- नीतीश से परमिशन लेकर आओ, Bihar Hindi News - Hindustan
More

ऐ इतना दम है, पुलिस को आंख दिखाकर प्रशांत किशोर बोले- नीतीश से परमिशन लेकर आओ

पटना में जन सुराज के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के बाद प्रशांत किशोर पुलिसकर्मियों पर भड़क गए। पीके ने पुलिसकर्मियों को आंख दिखाई और कहा कि लाठी चलाने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की परमिशन लेकर आओ।

Wed, 23 July 2025 05:37 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
ऐ इतना दम है, पुलिस को आंख दिखाकर प्रशांत किशोर बोले- नीतीश से परमिशन लेकर आओ

बिहार की राजधानी पटना में विधानसभा घेराव करने पहुंचे प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा। इससे पीके भड़क गए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को आंख दिखाकर कहा कि लाठी चलाने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अनुमति लेकर आएं। किसानों और गरीबों के तीन मुद्दों पर विधानसभा का घेराव करने पहुंचे जन सुराज के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बेरिकैडिंग पटेल गोलंबर के पास रोक दिया था। पार्टी का दावा है कि लाठीचार्ज से कई कार्यकर्ता घायल हो गए और एक का सिर फूट गया।

लाठीचार्ज के बाद जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर पुलिसकर्मियों पर बिफर गए। पार्टी की ओर से शेयर किए गए एक वीडियो में वह कहते हुए नजर आ रहे हैं- "ऐ, इतना दम है, लाठी चलाओगे, हिम्मत है तो मुझ पर लाठी चलाओ, सामने खड़ा हूँ।" इसके बाद पीके ने पुलिस के वरीय अधिकारियों से पूछा कि उन्होंने लाठी क्यों चलाई, इसका जवाब चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता बिना किसी हिंसा के प्रदर्शन कर रहे थे, फिर भी उन पर लाठीचार्ज किया गया। पुलिस की लाठी लगने से एक युवक का सिर फूट गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक लाख आदमी से नीतीश को घर में घेरेंगे, पुलिस की लाठी बरसी तो बोले प्रशांत किशोर

हंगामा होने के बाद जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। इसके बाद प्रशांत किशोर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार की ओर से मुख्य सचिव ने 7 दिनों के अंदर इन मांगों पर जवाब देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि अगर 7 दिनों के भीतर जवाब नहीं मिला, तो जन सुराज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास का घेराव करेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चुनाव से पहले कुनबा बढ़ा रहे पीके, जन सुराज में आए पूर्व IPS और भोजपुरी स्टार

नीतीश सरकार से जन सुराज पार्टी ने इन मुद्दों पर मांगा जवाब-

1. सरकार की घोषणा के बावजूद गरीब परिवारों को रोजगार के लिए 2 लाख रुपए क्यों नहीं मिले

2. दलित भूमिहीन परिवारों को 3 डिसमिल जमीन क्यों नहीं मिली

3. भूमि सर्वेक्षण में व्याप्त में भ्रष्टाचार पर सरकार का क्या रुख है

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।