prashant kishor and jan suraaj workers protest in patna tried to reach bihar vidhansabha एक लाख आदमी से नीतीश को घर में घेरेंगे; जन सुराज के प्रदर्शन पर लाठी बरसी तो बोले प्रशांत किशोर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

एक लाख आदमी से नीतीश को घर में घेरेंगे; जन सुराज के प्रदर्शन पर लाठी बरसी तो बोले प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने कहा कि यह जंग की शुरुआत है। इनता जीना हराम कर देंगे। यह लोग हमें दबाना चाहते हैं। जनता बदलाव चाहती है। प्रशांत किशोर ने कहा हम ऐसा जवाब देंगे कि पूरा बिहार देखेगा। नीतीश कुमार को उनके घर में घेरेंगे।

Wed, 23 July 2025 04:02 PMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
एक लाख आदमी से नीतीश को घर में घेरेंगे; जन सुराज के प्रदर्शन पर लाठी बरसी तो बोले प्रशांत किशोर

पटना में जन सुराज के कार्यकर्ता प्रशांत किशोर के नेतृत्व में सड़क पर उतरे हैं। जन सुराज के कार्यकर्ता बिहार विधानसभा को घेरने की तैयारी में थे। जनसुराज के कार्यकर्ताओं पर पटना में पुलिस ने लाठियां भी चटकाई हैं। पुलिस की कार्रवाई का वीडियो सामने आया है। जिसमें नजर आ रहा है कि पुलिस जनसुराज के कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश कर रही है। पहले पुलिस के साथ धक्कामुक्की होती है और फिर पुलिस लाठियां चलाकर उन्हें पीछे धकेलती है।

एक शख्स के सिर से खून निकलता भी दिख रहा है। चितकोहरा गोलंबर पर पुलिस ने रोक ने जनसुराज के कार्यकर्ताओं को रोका था पर जब वो उग्र हुए तो उन्हें तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। जनसुराज पार्टी का आरोप है कि लाठीचार्ज में कई कार्यकर्ता जख्मी हो गए और उनका सिर भी फटा है।

कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के बाद प्रदर्शन में शामिल प्रशांत किशोर ने कहा कि यह जंग की शुरुआत है। इनता जीना हराम कर देंगे। यह लोग हमें दबाना चाहते हैं। जनता बदलाव चाहती है। प्रशांत किशोर ने कहा हम ऐसा जवाब देंगे कि पूरा बिहार देखेगा। नीतीश कुमार को उनके घर में घेरेंगे। पुलिस कुछ नहीं कर सकता है। एक लाख आदमी लाकर उनके घर में घेर लेंगे। निकल नहीं पाएंगे घर से। पुलिस से कौन डरता है। पुलिस से कोई डरता है। पुलिस क्या कर लेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सदन किसी के बाप का नहीं.., बोले MLA तो बरपा हंगामा;नीतीश ने तेजस्वी को दिया जवाब

यहां बता दें कि अभी बिहार विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है। मानसून सत्र के दौरान विधानसभा में पक्ष-विपक्ष के विधायक मौजूद हैं। मानसून सत्र को देखते हुए विधानसभा और उसके आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जन सुराज के कार्यकर्ता पटना एयरपोर्ट के रास्ते विधानसभा तक पहुंच कर घेराव की तैयारी में थे।

क्या है जनसुराज की मांग…

आपको बता दें कि पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार पूर्व निर्धारित घोषणा के तहत तीन महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर विधानसभा का घेराव किया जाएगा। इसमें सरकार की घोषणा के बावजूद गरीब परिवारों को रोजगार के लिए 2 लाख रुपए नहीं मिलने, दलित भूमिहीन परिवारों को तीन डिसमिल जमीन नहीं मिलने और भूमि सर्वेक्षण में व्याप्त में भ्रष्टाचार का मामला शामिल है। जन सुराज पार्टी ने घोषणा की थी कि इन तीन विषयों पर 1 करोड़ लोगों का हस्ताक्षर लेकर वह विधानसभा के मॉनसून सत्र में घेराव करेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बहुत पीड़ा हुई देख कर, मुख्यमंत्री से सहानुभूति है; हंगामे के बाद बोले तेजस्वी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।