harna manjoor hai per khel bada khelungi wife wrote before husband murder in muzaffarpur पति का गला रेतने से पहले दीवार पर लिखा था - हारना मंजूर है मुझे पर खेल तो बड़ा ही खेलूंगी, बिहार में पत्नी का खूनी साजिश, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पति का गला रेतने से पहले दीवार पर लिखा था - हारना मंजूर है मुझे पर खेल तो बड़ा ही खेलूंगी, बिहार में पत्नी का खूनी साजिश

मुमताज की हत्या की साजिश रचने के दौरान ही इशारों-इशारों में उसकी पत्नी सबा फिरदौस ने अपना खौफनाक इरादा बता दिया था। यह अलग बात है कि मुमताज इस पर गौर नहीं कर सका। उसने कागज के एक टुकड़े पर लिखा था- ‘हारना मंजूर है मुझे पर खेल तो बड़ा ही खेलूंगी।’

Tue, 15 July 2025 09:41 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, मुजफ्फरपुर
share
पति का गला रेतने से पहले दीवार पर लिखा था - हारना मंजूर है मुझे पर खेल तो बड़ा ही खेलूंगी, बिहार में पत्नी का खूनी साजिश

बिहार के मुजफ्फरपुर में माड़ीपुर के रामराजी रोड स्थित चित्रगुप्तपुरी में पंचायत रोजगार सेवक मो.मुमताज की नृशंस तरीके से हत्या उसकी पत्नी ने ही की थी। उसने सो रहे मो.मुमताज को चाकू से गला रेतकर और जगह-जगह गोदकर मार डाला। हत्या से पहले पति के दो व अपना एक मोबाइल नाला में और घर में लगे सीसीटीवी का डीवीआर झाड़ी में फेंक दिया। उसे शक था कि उसके पति का किसी महिला से रिश्ता है। उसका पति उसके साथ मारपीट और प्रताड़ित करता था। उसे भय था कि वह उसकी हत्या कर देगा। इसी खुन्नस में उसने टीवी सीरियल देखकर हत्या की पूरी प्लानिंग की।

मुमताज की हत्या की साजिश रचने के दौरान ही इशारों-इशारों में उसकी पत्नी सबा फिरदौस ने अपना खौफनाक इरादा बता दिया था। यह अलग बात है कि मुमताज इस पर गौर नहीं कर सका। उसने कागज के एक टुकड़े पर लिखा था- ‘हारना मंजूर है मुझे पर खेल तो बड़ा ही खेलूंगी।’ इसे बच्चों के कमरे की दीवार पर विश्व के मानचित्र पर साट दिया था। पुलिस ने कागज के इस टुकड़े को जब्त किया है। इसका उल्लेख पुलिस की केस डायरी में भी किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्मी से राहत के लिए आहर में नहाने लगे, बिहार में एक ही घर के 3 बच्चे डूबे; मातम
ये भी पढ़ें:क्रिकेट खेलाने से मना किया तो बिहार में कट्टे से फायरिंग, STF ने दो आरोपियों को

एसडीपीओ नगर-एक सीमा देवी ने बताया कि सबा फिरदौस प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती थी। वह दो बार यूपीएससी और एक बार बीपीएससी की पीटी में शामिल हुई थी। हालांकि, सफल नहीं हो पाई। इससे भी वह निराश चल रही थी। मारपीट, प्रताड़ित करने व दूसरी महिला से अफेयर को लेकर वह पति से काफी नाराज चल रही थी। उसने पति की हत्या की काफी पहले से साजिश रच रही थी। कागज के टुकड़ा पर शेर लिख कर बच्चों के कमरे की दीवार पर साट भी दिया था। उसका पति मो. मुमताज इसे समझ नहीं पाया। शायद उसने यह समझा कि अपने और बच्चों को मोटिवेट करने के लिए सबा ने यूं ही कोई शेर लिखा है।

ट्रैकिंग ऐप से हैक कर लिया था पति का मोबाइल

एसडीपीओ नगर-एक सीमा देवी ने बताया कि सबा फिरदौस आईटी की जानकार है। उसने ट्रैकिंग ऐप के माध्यम से अपने पति मो. मुमताज के मोबाइल को हैक कर रखा था। इसके जरिए वह उसके मोबाइल पर आने वाली कॉल और मैसेज को देखती थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तीन बार गला रेता, दो बार सीना चीरा;कुढ़नी रेप पीड़िता ने मां को बताई थी हैवानियत

प्रेम-प्रसंग में भागकर दोनों ने की थी शादी

मुमताज सबा फिरदौस की बड़ी बहन का देवर था। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग हुआ। दोनों शादी करना चाहते थे, मगर परिजन नहीं चाहते थे कि एक ही परिवार में उनकी दो लड़कियों की शादी हो। लगभग 13 वर्ष पहले सबा और मुमताज ने घर से भागकर शादी कर ली। बाद में घर वाले मान गए।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू, एक कटा हुआ ताला, डीवीआर, एक मोबाइल, एक लैपटॉप व एक टैब बरामद किया है। सभी की एफएसएल जांच कराई जाएगी। एसएसपी सुशील कुमार ने सोमवार को बताया कि छह-सात जुलाई की रात हुए पीआरएस मो. मुमताज हत्याकांड का खुलासा हो गया है। पीआरएस की पत्नी सबा फिरदौस को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जल्द ही चार्जाशीट दाखिल कर मामले को स्पीडी ट्रायल के तहत कोर्ट में सुनवाई कराई जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पति की जान की कीमत 10 लाख रुपये, पत्नी ने सुपारी देकर मरवाया; शूटरों का सरेंडर
ये भी पढ़ें:मेयर के बेटे की झारखंड, बंगाल में तलाश, अब सीता साहू से पूछताछ की तैयारी

प्रेस कांफ्रेंस में सिटी एसपी कोटा किरण कुमार व एसडीपीओ-एक नगर सीमा देवी भी मौजूद थी। एसएसपी ने बताया कि सबा फिरदौस ने साक्ष्यों को भ्रमित करने का पूरा प्रयास किया। उसने गेट में गैस कटर से पहले से काटा गया ताला लगा दिया, ताकि यह साबित हो जाए कि घर में घुसने के लिए बदमाशों ने गैस कटर से ताला काटा था। घटनास्थल को इस तरह दर्शाया कि पुलिस को प्रथम दृष्टया चोरी के विरोध के दौरान हत्या की बात लगे।

बयान में गढ़ी पति की हत्या की झूठी कहानी

एसएसपी ने बताया कि सूचना पर 7 जुलाई की सुबह पुलिस पहुंची तो सबा फिरदौस ने घटना के समय बगल वाले कमरे में सोये होने की बात बताई। उसने बताया था कि लगभग तीन बजे बिजली कटने पर नींद खुली तो पति के कमरे में गई, तब घटना की जानकारी मिली। दो दिन बाद मो.मुमताज के भाई मो.मुश्ताक ने घटना की एफआईआर दर्ज करायी। इसमें चाकू की नोक पर सबा को कब्जा में लेकर हत्या करने की बात बताई गई थी।

10 जुलाई को पुलिस के समक्ष दर्ज कराए गए बयान में सबा ने इसका समर्थन करते हुए झूठी कहानी गढ़ दी। इसमें उसने पति के साथ सोने और चाकू की नोक पर कब्जा में किए जाने की बात बतायी। एफआईआर में देरी, सबा के बदलते बयान और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में दो बच्चों की मां को मारकर प्रेमी ने दफनाया, पैसे मांगने पर भयानक कांड
ये भी पढ़ें:घर से छाता लेकर ही निकलें, बिहार के कई जिलों में भारी बारिश; आगे कैसा रहेगा मौसम
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।