Kurhani rape case victim said mohter rohit slit her throat three times and chest incision muzaffarpur रोहित ने तीन बार गला रेता, दो बार सीना चीरा; कुढ़नी रेप पीड़िता ने मौत से मां को बताई थी हैवानियत की दास्तान, Bihar Hindi News - Hindustan
More

रोहित ने तीन बार गला रेता, दो बार सीना चीरा; कुढ़नी रेप पीड़िता ने मौत से मां को बताई थी हैवानियत की दास्तान

Kurhani Rape Case: 28 मई को एसकेएमसीएच में उसे होश आया। उसने गांव के एक युवक के मोबाइल में रोहित के फोटो की पहचान की। उसने इशारे में बताया कि रोहित ने ब्लेड से तीन बार गला रेता व दो बार सीना चीरा। उसने इशारे में दुष्कर्म की बात भी बताई।

Tue, 15 July 2025 09:03 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, मुजफ्फरपुर
share
रोहित ने तीन बार गला रेता, दो बार सीना चीरा; कुढ़नी रेप पीड़िता ने मौत से मां को बताई थी हैवानियत की दास्तान

Kurhani Rape Case: मुजफ्फरपुर जिले में कुढ़नी दुष्कर्म कांड के आरोपित रोहित कुमार सहनी के विरुद्ध चल रहे सेशन-ट्रायल में विशेष पॉक्सो कोर्ट संख्या-तीन में सोमवार को भी गवाही हुई। न्यायाधीश नूर सुलताना के विशेष कोर्ट में अभियोजन पक्ष की ओर से मृत बच्ची की मां की गवाही दर्ज कराई गई। वह इस कांड की सूचिका भी है। विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) राजीव रंजन राजू ने उसका मुख्य परीक्षण कराया। कुढ़नी रेप पीड़िता की मां को उनकी बेटी ने मौत से अपने साथ हुई हैवानियत की दास्तान बताई थी।

वहीं, बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता रामबाबू सिंह ने प्रतिपरीक्षण कराया। मंगलवार को भी इस मामले की सुनवाई होगी और पांचवां गवाह पेश किया जाएगा। जेल में बंद रोहित को गवाही के दौरान विशेष कोर्ट के समक्ष पेश किया गया था। बच्ची की मां सह इस कांड की सूचिका ने विशेष कोर्ट के समक्ष गवाही में कहा कि 26 मई को उसकी तबीयत खराब थी। इसलिए वह घर में सोई हुई थी। उसकी बच्ची दरवाजे पर खेल रही थी। जब वह लगभग 3.30 बजे जगी तो बच्ची नहीं दिखी। पड़ोसी दुकानदार से पूछी तो उसने बताया कि रोहित के साथ उसकी बच्ची थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बच्ची को साथ 5 किलो मछली लेने आया था रोहित, कुढ़नी रेप कांड के गवाह ने क्या बोला

रोहित उसकी दुकान से बिस्कुट व कुरकुरे खरीद कर दिया था। यही बात गांव के दो अन्य लोगों ने बतायी। जब वह ग्रामीणों के साथ रोहित के घर पर गई तो वह बहुत घबराया हुआ था। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। बाद में बच्ची के घायल अवस्था में गांव के पोखर के पास होने की सूचना मिली। उसे पीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया।

28 मई को एसकेएमसीएच में उसे होश आया। उसने गांव के एक युवक के मोबाइल में रोहित के फोटो की पहचान की। उसने इशारे में बताया कि रोहित ने ब्लेड से तीन बार गला रेता व दो बार सीना चीरा। उसने इशारे में दुष्कर्म की बात भी बताई। 31 मई को एसकेएमसीएच से उसे पटना रेफर कर दिया गया। जहां वह घंटों बच्ची के साथ एंबुलेंस में रही। एक जून को पीएमसीएच में बच्ची की मौत हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में 35 लाख से अधिक के नाम वोटर लिस्ट से हटना तय, चुनाव आयोग ने बताया

कुढ़नी थाना क्षेत्र के एक गांव में 26 मई को दुष्कर्म के बाद नौ वर्षीया बच्ची का गला रेतने के साथ शरीर को चाकू से गोद दिया था। इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई थी। बालिका की मां ने रोहित सहनी को नामजद आरोपित बनाते हुए कुढ़नी थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसी दिन रोहित को गिरफ्तार कर लिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पति की जान की कीमत 10 लाख रुपये, पत्नी ने सुपारी देकर मरवाया; शूटरों का सरेंडर
ये भी पढ़ें:मेयर के बेटे की झारखंड, बंगाल में तलाश, अब सीता साहू से पूछताछ की तैयारी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।