firing in patna kankarbagh f sector park after boys denied to play them cricket क्रिकेट खेलाने से मना किया तो बिहार में कट्टे से फायरिंग, STF ने दो आरोपियों को पकड़ा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

क्रिकेट खेलाने से मना किया तो बिहार में कट्टे से फायरिंग, STF ने दो आरोपियों को पकड़ा

पुलिस की पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह पार्क में क्रिकेट खेलने गया था। लेकिन उसे क्रिकेट नहीं खिलाया गया। इससे नाराज होकर उसने अपने दोस्तों के साथ कट्टे से फायरिंग की थी।

Tue, 15 July 2025 08:27 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, वरीय संवाददाता, पटना
share
क्रिकेट खेलाने से मना किया तो बिहार में कट्टे से फायरिंग, STF ने दो आरोपियों को पकड़ा

पटना में कंकड़बाग थाना क्षेत्र के एफ सेक्टर पार्क में शनिवार की रात हुई फायरिंग मामले में एसटीएफ ने मुख्य आरोपित सहित दो को दबोचा। इसमें से निखिल नाम के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि हिरासत में लेकर पुलिस आरोपित के साथी से पूछताछ कर रही है।मलाही पकड़ी निवासी निखिल कुमार पर पहले से पत्रकार नगर थाने में फायरिंग का केस दर्ज है। पार्क में क्रिकेट खेल रहे लड़कों ने उसे साथ खिलाने से मना कर दिया था। इसके बाद दहशत फैलाने के लिए उसने फायरिंग की थी।

डीएसपी पटना सदर-1 अभिनव ने बताया कि मामले में संलिप्त अन्य आरोपितों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। एफ सेक्टर पार्क में शनिवार की रात करीब साढ़े सात बजे बाइक सवार बदमाशों ने तीन से चार राउंड फायरिंग की थी। इससे वहां हड़कंप मच गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुंरत मौके पर पहुंच गई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में दो बच्चों की मां को मारकर प्रेमी ने दफनाया, पैसे मांगने पर भयानक कांड
ये भी पढ़ें:घर से छाता लेकर ही निकलें, बिहार के कई जिलों में भारी बारिश; आगे कैसा रहेगा मौसम

लिहाजा पुलिस के डर से आरोपित कट्टा पार्क में ही फेंक फरार हो गए थे। बाद में पुलिस ने पार्क से एक कट्टा और एक बाइक बरामद की थी। उधर, केस दर्ज कर पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपितों की पहचान में जुटी थी। पार्क में मौजूद लोगों से पूछताछ में फायरिंग में तीन लोगों का नाम सामने आया था।

बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ को भी लगाया गया था। जिसके बाद एसटीएफ ने इलाके से निखिल और उसके दोस्त को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह पार्क में क्रिकेट खेलने गया था। लेकिन उसे क्रिकेट नहीं खिलाया गया। इससे नाराज होकर उसने अपने दोस्तों के साथ कट्टे से फायरिंग की थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पति की जान की कीमत 10 लाख रुपये, पत्नी ने सुपारी देकर मरवाया; शूटरों का सरेंडर
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।