three children of family drown in pond during bathing in gayaji गर्मी से राहत के लिए आहर में नहाने लगे, बिहार में एक ही घर के 3 बच्चे डूबे; मातम पसरा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

गर्मी से राहत के लिए आहर में नहाने लगे, बिहार में एक ही घर के 3 बच्चे डूबे; मातम पसरा

तीनों बच्चे 8वीं कक्षा के छात्र थे और कोसडीहरा स्कूल से पढ़ाई कर घर लौट रहे थे। रास्ते में गर्मी से राहत पाने के लिए वे गांव के पास स्थित आहर में नहाने लगे। स्थानीय लोगों के अनुसार चार बच्चे नहा रहे थे, जिनमें एक किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहा, जबकि बाकी तीन गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

Tue, 15 July 2025 08:45 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, कार्यालय संवाददाता, गयाजी
share
गर्मी से राहत के लिए आहर में नहाने लगे, बिहार में एक ही घर के 3 बच्चे डूबे; मातम पसरा

बिहार में गयाजी शहर से महज 12 किलोमीटर दूर मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के काजीचक गांव में सोमवार की दोपहर एक हृदयविदारक हादसा हो गया। एक ही परिवार के तीन किशोर आहर में डूबकर असमय काल के गाल में समा गए। मृतकों की पहचान मो. इम्तियाज के दो बेटे - इरशाद और दिलशाद, तथा इम्तियाज के छोटे भाई मो. असलम के बेटे मो. फरियाद के रूप में हुई है।

गहरे पानी में चले गए, मौके पर ही डूबे तीनों किशोर

बताया गया कि तीनों बच्चे 8वीं कक्षा के छात्र थे और कोसडीहरा स्कूल से पढ़ाई कर घर लौट रहे थे। रास्ते में गर्मी से राहत पाने के लिए वे गांव के पास स्थित आहर में नहाने लगे। स्थानीय लोगों के अनुसार चार बच्चे नहा रहे थे, जिनमें एक किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहा, जबकि बाकी तीन गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्रिकेट खेलाने से मना किया तो बिहार में कट्टे से फायरिंग, STF ने दो आरोपियों को
ये भी पढ़ें:बिहार में 35 लाख से अधिक के नाम वोटर लिस्ट से हटना तय, चुनाव आयोग ने बताया

दोनों भाइयों पर टूटा दुखों का पहाड़

मो. इम्तियाज शहर के एक गैरेज में काम करते हैं और बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वहीं, उनके छोटे भाई मो. असलम टेम्पो चला कर गुजारा करते हैं। हादसे के बाद दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बच्चों की मौत की खबर फैलते ही गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया और सैकड़ों लोग घटनास्थल पर जुट गए।

इस मामले में सरपंच शैलेन्द्र सिंह ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि यह हादसा सिर्फ एक परिवार नहीं, पूरे गांव के लिए त्रासदी है। उन्होंने बताया कि प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की गई है।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

सूचना मिलते ही पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद तीनों बच्चों के शव निकाले गए। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। स्थानीय प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में मतदाता पुनरीक्षण से बीजेपी को भी एक टेंशन, बनाया यह खास प्लान
ये भी पढ़ें:घर से छाता लेकर ही निकलें, बिहार के कई जिलों में भारी बारिश; आगे कैसा रहेगा मौसम
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।