lover killed and buried mother of two child in biharsharif बिहार में दो बच्चों की मां को मारकर प्रेमी ने दफनाया, पैसे मांगने पर भयानक कांड, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में दो बच्चों की मां को मारकर प्रेमी ने दफनाया, पैसे मांगने पर भयानक कांड

परिजनों ने अपहरण का केस दर्ज कराया था। थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि आरोपित से पूछताछ में जानकारी मिली कि दोनों एक ही मकान में रहते थे। महिला दो बच्चों की मां थी। आरोपित कुंवारा है।

Tue, 15 July 2025 07:26 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, बिहारशरीफ
share
बिहार में दो बच्चों की मां को मारकर प्रेमी ने दफनाया, पैसे मांगने पर भयानक कांड

बिहार में एक सनकी प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर शव को घर के पीछे दफना दिया। हैरान कर देने वाली यह वारदात बिहारशरीफ की है। इस हत्याकांड के खुलासे के बाद इलाके के लोग सन्न रह गए। मृतक महिला के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित जिशान को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर सोमवार को शव को बाहर निकाला। महिला चार दिनों से घर से गायब थी।

मृतका के पति ने बताया कि पत्नी 10 जून को गायब हो गई थी। परिजनों ने अपहरण का केस दर्ज कराया था। थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि आरोपित से पूछताछ में जानकारी मिली कि दोनों एक ही मकान में रहते थे। महिला दो बच्चों की मां थी। आरोपित कुंवारा है। एक साल से दोनों के बीच संबंध था। बुधवार को महिला ने आरोपित से रुपये मांगे। इसी पर विवाद बढ़ गया। महिला ने डंडे से पीटा तो जीशान ने गुस्से में आकर उसने गला दबाकर महिला की हत्या कर दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में मतदाता पुनरीक्षण से बीजेपी को भी एक टेंशन, बनाया यह खास प्लान
ये भी पढ़ें:बिहार में 35 लाख से अधिक के नाम वोटर लिस्ट से हटना तय, चुनाव आयोग ने बताया
ये भी पढ़ें:घर से छाता लेकर ही निकलें, बिहार के कई जिलों में भारी बारिश; आगे कैसा रहेगा मौसम
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।