wife give 10 lakh rs supari to kill husband two shooters surrender in patna पति की जान की कीमत 10 लाख रुपये, पटना में पत्नी ने सुपारी देकर मरवाया; शूटरों का सरेंडर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पति की जान की कीमत 10 लाख रुपये, पटना में पत्नी ने सुपारी देकर मरवाया; शूटरों का सरेंडर

इस संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) भानू प्रताप सिंह ने बताया कि स्कूल संचालिका और उसके पति के बीच संपत्ति को लेकर विवाद था। इसे लेकर महिला ने दस लाख रुपये सुपारी देकर अपने पति की हत्या कराई थी।

Tue, 15 July 2025 08:16 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, पटना
share
पति की जान की कीमत 10 लाख रुपये, पटना में पत्नी ने सुपारी देकर मरवाया; शूटरों का सरेंडर

पटना के खगौल थाना इलाके में छह जुलाई को स्कूल संचालिका के पति अजीत कुमार की हत्या में शामिल दोनों शूटरों ने सोमवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस दोनों को रिमांड पर लेकर घटना में प्रयोग किए गए हथियारों को बरामद करने लिए पूछताछ करेगी। इस मामले में अब तक हुए खुलासे के बारे में जानकर आप चौंक जाएंगे।

विदित हो कि खगौल थाना इलाके की स्कूल संचालिका रीता सिन्हा पर सुपारी देकर अपने ही पति अजीत कुमार की हत्या करवाने का आरोप है। मामले में पुलिस ने जांच के बाद स्कूल संचालिका और हत्या में लाइनर की भूमिका निभाने वाले उसके ड्राइवर मंसू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में 35 लाख से अधिक के नाम वोटर लिस्ट से हटना तय, चुनाव आयोग ने बताया
ये भी पढ़ें:बिहार में दो बच्चों की मां को मारकर प्रेमी ने दफनाया, पैसे मांगने पर भयानक कांड

पुलिस हत्याकांड को अंजाम देने वाले शूटरों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। पुलिस की दबिश के चलते दोनों शूटरों ने सोमवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। जिसमें शाहपुर थाना इलाके के शिकारपुर निवासी रौशन कुमार और विजेंद्र कुमार शामिल हैं।

इस संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) भानू प्रताप सिंह ने बताया कि स्कूल संचालिका और उसके पति के बीच संपत्ति को लेकर विवाद था। इसे लेकर महिला ने दस लाख रुपये सुपारी देकर अपने पति की हत्या कराई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में मतदाता पुनरीक्षण से बीजेपी को भी एक टेंशन, बनाया यह खास प्लान
ये भी पढ़ें:घर से छाता लेकर ही निकलें, बिहार के कई जिलों में भारी बारिश; आगे कैसा रहेगा मौसम
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।