Tej Pratap expelled from RJD when give it in writing to speaker BJP asked Lalu several questions तेज प्रताप को आरजेडी से निकाला तो स्पीकर को कब लिखकर दे रहे, लालू से बीजेपी ने पूछे कई सवाल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेज प्रताप को आरजेडी से निकाला तो स्पीकर को कब लिखकर दे रहे, लालू से बीजेपी ने पूछे कई सवाल

नीरज कुमार ने कहा कि जब कोई दल किसी सदस्य(विधायक) को पार्टी से निकाल देता है तो नियमानुसार विधानसभा अध्यक्ष को लिख कर दिया जाता है। लेकिन लालू यादव ऐसा करने नहीं जा रहे हैं।

Mon, 26 May 2025 07:09 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
तेज प्रताप को आरजेडी से निकाला तो स्पीकर को कब लिखकर दे रहे, लालू से बीजेपी ने पूछे कई सवाल

राष्ट्रीय जनता दल से तेज प्रताप की बेदखली के लालू यादव के फैसले पर सियासत तेज हो गई है। बीजेपी ने पूछा है कि इस कार्रवाई की लिखित जानकारी विधानसभा स्पीकर नंद किशोर यादव को कब दे रहे हैं। पार्टी के प्रेस पैनलिस्ट नीरज कुमार ने कहा है कि यह सब नाटक है जिसमें पूरा लालू परिवार एक साथ है। ऐश्वर्या राय को भ्रम में रखने और चुनावी डैमेज कंट्रोल के लिए लालू यादव नौटंकी कर रहे हैं।

नीरज कुमार ने कहा कि जब कोई दल किसी सदस्य(विधायक) को पार्टी से निकाल देता है तो नियमानुसार विधानसभा अध्यक्ष को लिख कर दिया जाता है। लेकिन लालू यादव ऐसा करने नहीं जा रहे हैं। उन्होंन निलंबन नहीं बल्कि निष्कासन किया है तो विधानसभा को बताना जरूरी है। लालू यादव जैसे भ्रष्टाचारी लोग भी नैतिकता की बात करते हैं तो आश्चर्य होता है। जब यादव परिवार की प्रतिष्ठित बेटी ऐश्वर्या को घर से निकाल दिया गया तो नैतिकता कहां चली गई थी। चुनाव नजदीक है तो दिखावे की कार्रवाई की गई है। चुनाव खत्म होते ही सब एक साथ आ जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेज प्रताप ने प्यार को शादी में बदला, लालू परिवार उनको स्वीकार करे: पप्पू यादव

बीजेपी नेता ने कहा कि आने वाले समय में लालू के परिवार में और विस्फोट होगा। पार्टी पर वर्चस्व की लड़ाई को लेकर महाभारत होगा और लंबा चलेगा। रही बात तेज प्रताप को परिवार से निकालने की तो लालू यादव कलाकार आदमी हैं। कोर्ट में केस चल रहा है। तलाक के बाद ऐश्वर्या राय को मेंटेनेंस में कुछ नहीं देना पड़े इसके लिए परिवार से भी निकाला गया है। चुनाव और तलाक के फैसले के बाद लालू यादव अपना फैसला वापस ले लेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन हैं अनुष्का जिनके भाई आकाश के लिए जगदानंद से भिड़े थे तेज प्रताप; अब करियर…
ये भी पढ़ें:पापा ने स्टैंड क्लियर कर दिया; भाई तेज प्रताप को RJD से निकालने पर बोलीं मीसा

नीरज कुमार ने कहा कि कितना भी नौटंकी कर लें लेकिन, इस बार लालू अपने बेटे की ताजपोशी नहीं कर पाएंगे। ये परिवारवादी वंशवादी लोग हैं जो बेटा, बेटी के लिए सबकुछ करते हैं। जनता सब समझ चुकी है। रही बात तेजप्रताप यादव के प्यार मोहब्बत की तो इससे सत्ता पक्ष या बिहार की जनता को कुछ लेना देना नहीं है। यह उन लोगों का संस्कार है जिसका परिणाम खुद भुगतना पड़ेगा। यह बिहार की जनता का दुर्भाग्य है कि एक पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष सजायाफ्ता व्यक्ति है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेरी जिंदगी तो मजाक बन गई; प्रताड़ना और कोर्ट याद कर इमोशनल हुईं ऐश्वर्या राय
ये भी पढ़ें:पार्टी निकाला के बाद भी RJD के विरोध में नहीं जा सकते तेज प्रताप, जानिए क्यों?
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।