Tej Pratap retweeted Tejashwi tweet cornered NDA is all well in Lalu family तेजस्वी के पीछे तेज प्रताप, मोदी और NDA पर एक जैसे पोस्ट, क्या लालू परिवार में सब नॉर्मल है?, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेजस्वी के पीछे तेज प्रताप, मोदी और NDA पर एक जैसे पोस्ट, क्या लालू परिवार में सब नॉर्मल है?

क्या लालू परिवार में तेज प्रताप विवाद थम गया है। ये सवाल इसलिए क्योंकि शुक्रवार को तेजस्वी ने एनडीए को घेरते हुए जो ट्वीट किया, उसी ट्वीट को तेज प्रताप ने रीट्वीट किया। जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि लालू फैमिली में सब ठीक हो गया है।

Fri, 30 May 2025 10:31 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
तेजस्वी के पीछे तेज प्रताप, मोदी और NDA पर एक जैसे पोस्ट, क्या लालू परिवार में सब नॉर्मल है?

तेज प्रताप विवाद को लेकर लालू परिवार में मचा घमासान क्या थम गया है। क्या लालू परिवार में ऑल इज वेल हो गया है। क्योंकि तेज प्रताप का एक पोस्ट इसी ओर इशारा कर रहा है। दरअसल एनडीए को घेरते हुए जो पोस्ट छोटे भाई तेजस्वी यादव ने लिखी उसी पोस्ट को तेज प्रताप ने रीपोस्ट करके एनडीए सरकार को घेरा है। साथ ही पीएम मोदी पर भी निशाना साधा है।

तेज प्रताप ने एक्स पर लिखा कि बिहार में 20 वर्षों की एनडीए सरकार द्वारा दिया हुआ रिकॉर्डतोड़ बेरोजगारी, गरीबी और पलायन है। नीति आयोग के अनुसार शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग क्षेत्र में बिहार सबसे फिसड्डी है। विधि व्यवस्था सबसे बदतर है। बिहार की प्रति व्यक्ति आय और प्रति व्यक्ति निवेश देश में सबसे कम है। विकास और प्रगति के अधिकांश मानकों में देश में बिहार सबसे नीचे है लेकिन बिहार की 20 वर्षों की NDA सरकार और 11 वर्षों की केंद्र सरकार जनहित के इन ज्वलंत मुद्दों पर कभी चर्चा ही नहीं करती एयर ना ही करना चाहती है।

प्रधानमंत्री जी केवल चुनावी वर्ष में बिहार का दौरा कर 2015 से चलती आ रही परियोजनाओं एवं घोषणाओं का अनेकों बार शिलान्यास और उद्घाटन कर उसी को बारंबार दोहराते रहते है। 2015 से यही सिलसिला चलता आ रहा है। प्रधानमंत्री जी, यह बिहार है, बिहारी इस तरह के झाँसे में नहीं आते! वो अच्छे से जानते है कि कौन कितना झूठ बोल रहा है?

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लालू ने गड़बड़ किया है; तेज प्रताप के समर्थन में मामा सुभाष यादव, जानिए क्या कहा
ये भी पढ़ें:किसी भी बेटी के साथ अन्याय ना हो, तेज प्रताप और अनुष्का मामले पर बोले चिराग
ये भी पढ़ें:तेज प्रताप को आरजेडी से निकाला,स्पीकर को कब लिखकर दे रहे, लालू से बीजेपी ने पूछा

तेज प्रताप से पहले तेजस्वी यादव ने भी एनडीए सरकार पर हमला करते हुए कामकाज का हिसाब मांगा था। तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा, कि20 वर्षों की एनडीए सरकार के पास अपने काम काज का हिसाब देने के लिए कुछ नहीं है इसलिए 35 साल पहले बनी सरकार के 15 साल का रोना रोने वाले पहले अपने 20 साल का हिसाब दें।

तेजस्वी यादव के तर्ज पर तेज प्रताप के पोस्ट से सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या लालू परिवार में सब कुछ सामान्य हो गया है?

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अनुष्का का चैट-फोटो कैसे लीक, क्या लालू परिवार के झगड़े में मोहरा बने तेजप्रताप?
ये भी पढ़ें:तेजस्वी के पास खोने-पाने के लिए बहुत, हमारे पास कुछ नहीं; आकाश ने दी सियासी धमकी
ये भी पढ़ें:अनुष्का से 12 साल से रिलेशनशिप में हैं तेज प्रताप, साथ की फोटो दिखाकर डिलीट किया
ये भी पढ़ें:तेज प्रताप की बेदखली से भड़के अनुष्का के भाई आकाश, संघर्ष और लंबी लड़ाई का ऐलान

आपको बता दें अनुष्का यादव के साथ फोटो और पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तेज प्रताप को राजद सु्प्रीमो लालू यादव ने पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। साथ ही परिवार से भी अलग कर दिया है। जिसके बाद से ये मामला सुर्खियों में बना हुआ है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।