Scorpio yearly Horoscope 2026 vrishchik varshik Rashifal 2026 for career finance health and love bhavishyafal वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2026: नए साल में बिजनेस, इनकम बढ़ेंगी, जानें कैसा रहेगा वृश्चिक वालों का नया साल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2026: नए साल में बिजनेस, इनकम बढ़ेंगी, जानें कैसा रहेगा वृश्चिक वालों का नया साल

Scorpio yearly Horoscope in hindi: साल के प्रारंभ में मन अशांत रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। 15 जनवरी के बाद कारोबार में भागदौड़ बढ़ सकती है। 

Wed, 31 Dec 2025 08:02 AMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान, पंडित राघवेंद्र शर्मा
share
वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2026: नए साल में बिजनेस, इनकम बढ़ेंगी, जानें कैसा रहेगा वृश्चिक वालों का नया साल

Scorpio horoscope 2026 in hindi: वर्ष के प्रारंभ में मन अशांत रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। 15 जनवरी के बाद कारोबार में भागदौड़ बढ़ सकती है। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि भी हो सकती है। लाभ के अवसर भी मिल सकते हैं। 13 फरवरी के बाद माता की सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। आपका रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। पिता का साथ मिल सकता है। 24 फरवरी के बाद किसी पुराने मित्र से भेंट होने की संभावना है। मित्र के सहयोग से आपकी संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। परिवार में 26 मार्च के बाद धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। 12 मई के बाद सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। नौकरी में कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ सकता है। सावधान रहें। 02 जून के बाद संतान सुख में वृद्धि हो सकती है। शैक्षिक कार्य में सुधार होगा। धर्म के प्रति सद्भाव भी बढ़ सकता है।

वृश्चिक राशि वालों की अगस्त के बाद इनकम बढ़ेगी

18 अगस्त के बाद नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे, परंतु कार्यक्षेत्र में बदलाव भी हो सकता है। इनकम में वृद्धि होगी। 17 अक्तूबर के बाद पिता की सेहत का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। 11 नवंबर के बाद शैक्षिक कार्यों में सफलता मिल सकती है। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। कुटुंब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। धन की प्राप्ति भी हो सकती है। पिता का सान्निध्य मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कोई विशेष जिम्मेदारी मिल सकती है। मान-सम्मान की प्राप्ति भी हो सकती है। 06 दिसंबर से कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर भी मिलेंगे।

नए साल में वृश्चिक राशि वाले करें ये उपाय

सवा सात रत्ती का मूंगा चांदी की अंगूठी में जड़वा कर दाहिने हाथ की अनामिका उंगली में धारण करें। सोने का छल्ला दाहिने हाथ की तर्जनी उंगली में धारण करें।

बुधवार के दिन गाय को हरा चारा या हरी सब्जी खिलाया करें।

शनिवार के दिन नहाने के पानी में चुटकी भर काले तिल डालकर स्नान किया करें।

सवा दस रत्ती का मोती चांदी की अंगूठी में जड़वाकर दाहिने हाथ की कनिष्ठा उंगली में धारण करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कर्क वार्षिक राशिफल 2026: जानें कैसा रहेगा कर्क राशि वालों का नया साल
ये भी पढ़ें:मिथुन वार्षिक राशिफल 2026:धन की स्थिति कब बदलेगी ज्योतिर्विद के अनुसार करें उपाय
ये भी पढ़ें:कन्या वार्षिक राशिफल 2026 : 2026 में क्या क्या होगा, ज्योतिर्विद से जानें उपाय
ये भी पढ़ें:सिंह वार्षिक राशिफल 2026: फरवरी में बदलाव के योग, ज्योतिर्विद से जानें उपाय
ये भी पढ़ें:मेष राशिफल 2026:नवंबर के बाद अच्छा समय, ज्योतिर्विद से जानें मेष के लिए उपाय?
ये भी पढ़ें:तुला वार्षिक राशिफल 2026:नए साल में धनलाभ, जानें कैसा है तुला वालों का 2026
ये भी पढ़ें:कन्या राशिफल 2026 : नए साल 2026 में जनवरी से लेकर दिसंबर तक कैसा रहेगा नया साल,
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!