Aries yearly Horoscope 2026 mesh Rashi ka varshik rashifal january to december 2025 career love and finance मेष वार्षिक राशिफल 2026:मार्च के बाद परेशानी, नवंबर के बाद अच्छा समय, ज्योतिर्विद से जानें मेष राशि 2026 उपाय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

मेष वार्षिक राशिफल 2026:मार्च के बाद परेशानी, नवंबर के बाद अच्छा समय, ज्योतिर्विद से जानें मेष राशि 2026 उपाय

Aries Horoscope 2026: साल के प्रारंभ में मेष राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। आप इस साल आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगें। इस साल मेष राशि वालों को नौकरी में तरक्की के साथ विदेश जाने के अवसर भी मिल सकते हैं।

Tue, 30 Dec 2025 10:31 AMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
मेष वार्षिक राशिफल 2026:मार्च के बाद परेशानी, नवंबर के बाद अच्छा समय, ज्योतिर्विद से जानें मेष राशि 2026 उपाय

Aries varshik Rashifal 2026 hindi: साल के प्रारंभ में मेष राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। आप इस साल आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगें। इस साल मेष राशि वालों को नौकरी में तरक्की के साथ विदेश जाने के अवसर भी मिल सकते हैं। परिवार में सुख-शांति रहेगी। पिता की सेहत के प्रति सचेत रहें। 14 जनवरी के बाद कारोबार में वृद्धि हो सकती है। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा, परंतु किसी दूसरे स्थान पर भी जाना हो सकता है। आपको इस साल परिश्रम अधिक रहेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। आय में वृद्धि के साधन भी बन सकते हैं। मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। 13 फरवरी के बाद संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। परिवार के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति भी हो सकती है। 14 मार्च के बाद किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ में वृद्धि के अवसर भी मिल सकते हैं, परंतु धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। 23 मार्च के बाद नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाई आ सकती है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना भी बन रही है। 15 अप्रैल से शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी, परंतु कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। 21 मई के बाद किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में सुधार होगा। 09 जून के बाद वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। परिवार में धार्मिक कार्य भी हो सकते हैं।

खर्चों में वृद्धि होगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। 11 नवंबर से शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिल सकते हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। 06 दिसंबर से राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। राजनेताओं से भेंट के अवसर मिल सकते हैं।

उपाय -मेष राशि वाले साल 2026 में करें ये उपाय

शनिवार के दिन नहाने के पानी में काले तिल डालकर स्नान किया करें।

बृहस्पतिवार के दिन नहाने के पानी में चुटकी भर हल्दी पानी में डालकर स्नान करें।

मंगलवार को दिन छिपने के बाद हनुमान जी को लाल गुलाब का पुष्प अर्पित करें। देसी घी के बूंदी के लड्डू का भोग लगाया करें।

सवा छह रत्ती पुखराज या सुनहला सोने की अंगूठी जड़वाकर तर्जनी उंगली में धारण करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तुला वार्षिक राशिफल 2026:नए साल में धनलाभ, जानें कैसा है तुला वालों का 2026
ये भी पढ़ें:कन्या राशिफल 2026 : नए साल 2026 में जनवरी से लेकर दिसंबर तक कैसा रहेगा नया साल,
ये भी पढ़ें:नए साल में राहु,शनि की उपाय लाएंगे तरक्की, कैसा रहेगा कर्क वालों का नया साल
ये भी पढ़ें:मेष वार्षिक राशिफल 2026: पढ़ें कैसा रहेगा मेष राशि वालों का साल 2026
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!