कर्क वार्षिक राशिफल 2026: नए साल में अगस्त के बाद क्या बदलेगा, जानें कैसा रहेगा कर्क राशि वालों का नया साल
cancer horoscope 2026 in hindi: कर्क वर्ष के प्रारंभ में मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। माता-पिता की सेहत के प्रति सचेत रहें। 16 जनवरी के बाद दोनों की सेहत में सुधार होगा।

cancer horoscope 2026 in hindi: कर्क वर्ष के प्रारंभ में मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। माता-पिता की सेहत के प्रति सचेत रहें। 16 जनवरी के बाद दोनों की सेहत में सुधार होगा। कारोबार में सुधार होगा। भागदौड़ भी बढ़ेगी। 13 फरवरी के बाद कारोबार में कोई जोखिम लेने से बचें। धन हानि के योग बन रहे हैं। 24 फरवरी के बाद पिता की सेहत का फिर से ध्यान रखें। 15 मार्च के बाद कारोबार में भागदौड़ बढ़ सकती है। 11 अप्रैल के बाद कारोबार में कुछ बदलाव भी हो सकता है। 01 मई से कारोबार में वृद्धि होगी। 15 मई से यात्रा बढ़ सकती है। वाहन के रख-रखाव तथा वस्त्र आदि पर खर्च भी बढ़ सकते हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। 21 जून के बाद संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी, परंतु नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव भी हो सकता है। 05 अगस्त से कारोबार में वृद्धि होगी।
अगस्त के बाद क्या बदलेगा
18 अगस्त के बाद परिवार के किसी बुजुर्ग से कारोबार के लिए धन मिल सकता है। 18 अगस्त के बाद परिवार के किसी बुजुर्ग से कारोबार के लिए धन मिल सकता है। 18 सितंबर से भागदौड़ अधिक रहेगी। मन कुछ परेशान भी हो सकता है। मानसिक शांति बनाए रखने के प्रयास करें। 18 अक्तूबर से माता की सेहत का ध्यान रखें। 11 नवंबर के बाद नौकरी में बदलाव हो सकता है। किसी मित्र या परिचित का सहयोग मिल सकता है। 06 दिसंबर से कारोबार पर पूर्ण ध्यान दें। कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
कर्क राशिफल क्या करें उपाय
हर सोमवार को यथाशक्ति चावल का दान करें। सवा दस रत्ती का मोती चांदी की अंगूठी में जड़वा कर दाहिने हाथ की कनिष्ठा उंगली में धारण करें।
सवा आठ रत्ती का मूंगा चांदी की अंगूठी में जड़वा कर दाहिने हाथ की अनामिका उंगली में धारण करें अथवा चांदी के पेंडेंट में जड़वा कर किसी भी रंग के धागे या चेन में डालकर गले में पहने।
शनिवार के दिन पानी में काले तिल डालकर स्नान करें। दाहिने हाथ की तर्जनी में सोने का छल्ला पहने।




साइन इन