कन्या वार्षिक राशिफल 2026 : 2026 में जनवरी से लेकर दिसंबर तक कैसा रहेगा कन्या वालों का साल, धन की दृष्टि से बेहतरीन
Virgo Yearly Horoscope Kanya Rashifal 2026: कन्या राशि वालों के लिए साल 2026 धन की दृष्टिकोण से वर्ष 2026 एक बेहतरीन वर्ष के रूप में साबित होगा। जानें ज्योतिर्विद दिवाकर त्रिपाठी से

कन्या राशि : नव वर्ष 2026 के आरंभ में देखा जाए तो जनवरी से अप्रैल तक मानसिक स्थिति मनोबल, बौद्धिक क्षमता के दृष्टिकोण से वर्ष 2025 की तुलना में उत्तम वर्ष रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में शुभ फल प्रदायक साबित होगा। नेतृत्व क्षमता में वृद्धि, आकर्षण एवं व्यक्तित्व में सकारात्मकता देखने को मिलेगी। बौद्धिक क्षमता के बेहतर प्रयोग से कार्यो में सफलता मिलेगी। कार्य योजनाओं से अपना वर्चस्व स्थापित करने में सफल होंगे। लग्नेश बुध पर शनि एवं राहु की दृष्टि बढ़ाने के कारण वर्ष के आरंभ में चोट अथवा ऑपरेशन की स्थिति भी बन सकती है। अतः वाहन चलाते समय विशेष रूप से सतर्कता बरते। घबराहट अथवा हृदय रोग, सीने की तकलीफ में वृद्धि से मानसिक अशांति भी हो सकती है। मानसिक उलझन में वृद्धि पेट एवं पैरो की समस्या को लेकर उलझन, तनाव कष्ट बना रह सकता है। धन की दृष्टिकोण से वर्ष 2026 एक बेहतरीन वर्ष के रूप में साबित होगा। धन संग्रह में वृद्धि होगी। पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी वाणी व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। रियल एस्टेट, कंस्ट्रक्शन, ट्रांसपोर्टेशन के क्षेत्र से जुड़कर कार्य करने वाले लोगों के लिए यह वर्ष विशेष रूप से धन प्रदायक होगा। वकालत, टीचिंग, सेल्स मार्केट, राजनीति के क्षेत्र से जुड़कर कार्य कर रहे लोगों के लिए भी आवश्यक मिल का पत्थर साबित होगा। सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को भी यह वर्ष कुछ बेहतर परिणाम प्रदान करेगा।
मई से अगस्त तक कैसा रहेगा कन्या राशि का राशिफल
मई से लेकर अगस्त 2026 तक स्वास्थ्य एवं मनोबल के मामले में थोड़ी सी अवरोध की स्थिति बनेगी। पेट एवं आंतरिक समस्या के कारण तनाव हो सकता है। मानसिक तनाव एवं उलझन में वृद्धि होगी। धन संबंधित कार्यों में अच्छी प्रगति होगी। जबकि जून, जुलाई एवं अगस्त का महीना स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा । आय के नए साधन बनेंगे। व्यापारिक गतिविधियों में सुधार होगा। पारिवारिक कार्यों को लेकर मन उत्साहित रहेगा। वाणी व्यवसाय के क्षेत्र से अच्छे सफलता मिलेगी। आंतरिक डर में वृद्धि होगा। भाई बहनों तथा मित्रों को लेकर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। सुख के संसाधनों में वृद्धि होगी। घर गाड़ी तथा अचल संपत्ति का लाभ होगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। संतान पक्ष को लेकर मन उत्साहित रहेगा। क्रोध में वृद्धि के कारण पारिवारिक अशांति आ सकती है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगा। प्रतियोगिता में सफलता की अच्छी योग बनेंगे। दांपत्य जीवन तनावपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी को लेकर आंतरिक कष्ट संभव। कार्यों में भाग्य का साथ प्राप्त होगा। आलस्य में वृद्धि होगी। नौकरी व्यवसाय को लेकर मानसिक तनाव होगा परंतु आय के दृष्टिकोण से समय अनुकूल रहेगा। दूरस्थ यात्रा का योग बनेगा। खर्च एवं भोग विलासिता में वृद्धि होगी।
सितंबर से दिसंबर तक कैसा रहेगा कन्या राशि का राशिफल
सिंतबर से दिसंबर 2026 तक स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। विशेष कर 1 सितंबर से लेकर के 15 सितंबर के बीच में स्वास्थ्य का तनाव हो सकता है परंतु 15 सितंबर से लेकर और दिसंबर तक स्वास्थ्य एवं मनोबल के दृष्टिकोण से समय अनुकूल रहेगा। धन संबंधित कार्यों में प्रगति होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में विजय प्राप्त होगा। जीवनसाथी का सहयोग सानिध्य प्राप्त होगा। संतान पक्ष को लेकर सकारात्मकता रहेगी। आर्थिक गतिविधियों में सुधार होगा। नौकरी में प्रगति एवं परिवर्तन होगा। पदोन्नति की संभावना बनेगी। व्यापारी गतिविधियों में सुधार होगा। क्रोध में वृद्धि हो सकती है। अतः नियंत्रण रखना अति आवश्यक है। गृह एवं वाहन सुख में वृद्धि होगी। पराक्रम व पुरुषार्थ अच्छा रहेगा। दूरस्थ यात्रा का योग बनेगा। धार्मिक यात्रा पर खर्च बढ़ेगा।




साइन इन