सिंह वार्षिक राशिफल 2026: फरवरी में बदलाव के योग, नौकरी में तरक्की भी, ज्योतिर्विद से जानें सिंह वाले के लिए उपाय
Leo yearly Horoscope 2026 in hindi: वर्ष के प्रारंभ में आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। 16 जनवरी के बाद मन परेशान हो सकता है। धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें।

Leo yearly Horoscope 2026: वर्ष के प्रारंभ में आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। 16 जनवरी के बाद मन परेशान हो सकता है। धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। कठिनाई आ सकती है। 04 फरवरी के बाद कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। पिता की सेहत का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। 02 मार्च के बाद नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में बदलाव भी हो सकता है। 03 अप्रैल से कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम भी अधिक रहेगा। 15 अप्रैल के बाद अपनी सेहत का ध्यान रखें। 16 मई से कारोबार में भागदौड़ बढ़ सकती है। कारोबार में वृद्धि भी हो सकती है। पिता की सेहत में सुधार होगा। 06 जून से आय में वृद्धि के साधन बन सकते हैं। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है।
18 जून को बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। 17 जुलाई के बाद कारोबार के लिए परिवार के किसी बुजुर्ग से धन मिल सकता है। कारोबार का विस्तार होगा। लाभ के अवसर भी मिलेंगे। 03 सितंबर के बाद घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। परिवार की किसी बुजुर्ग महिला से धन मिल सकता है। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। 13 नवंबर के बाद कारोबार में भागदौड़ बढ़ सकती है। सेहत का ध्यान रखें। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। कारोबार का विस्तार हो सकता है। 06 दिसंबर के बाद कोई अधूरी शिक्षा पूर्ण हो सकती है, परंतु संतान की सेहत का ध्यान रखें।
उपाय करें सिंह राशि वाले
सवा छह रत्ती का माणिक सोने या तांबे की अंगूठी में जड़वा कर दाहिने हाथ की अनामिका उंगली में रविवार के दिन धारण करें।
प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य किया करें।
शनिवार के दिन नहाने के पानी में चुटकी भर काले तिल डालकर स्नान किया करें।
हर बुधवार को प्रात: गणेश जी के चरणों में दूर्वा घास चढ़ाया करें।




साइन इन