मिथुन वार्षिक राशिफल 2026 : धन की स्थिति कब बदलेगी, मिथुन वाले ज्योतिर्विद के अनुसार करें ये उपाय
Gemini annual Horoscope 2026 Hindi : साल 2026 मिथुन राशि वालों के लिए पहचान, प्रगति और आर्थिक स्थिरता लेकर आ रहा है। गुरु और शनि की चाल आपके व्यक्तित्व, करियर और परिवार तीनों को नए सिरे से दिशा देगी।

Gemini annual Horoscope 2026 Hindi : वर्ष के प्रारंभ में मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी। 15 जनवरी के बाद किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में कुछ बदलाव की संभावना बन रही है। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। 13 फरवरी के बाद भागदौड़ के सार्थक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। 11 मार्च से कारोबार में वृद्धि होगी। 03 अप्रैल से रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। परिवार में शांति बनाए रखने के प्रयास करें। परिवार में शांति बनाए रखने का प्रयास करें। 16 मई से अपनी सेहत के प्रति सचेत रहें। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। मन परेशान भी हो सकता है, परंतु किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है।
धन की स्थिति में सुधार होगा
02 जून के बाद धन की स्थिति में सुधार होगा। किसी मित्र या किसी परिचित के सहयोग से नौकरी में बदलाव भी हो सकता है। परिवार में सुख-शांति रहेगी। 17 जुलाई के बाद कारोबार के लिए पिता या परिवार के किसी बुजुर्ग से धन मिल सकता है। कारोबार में कुछ उतार-चढ़ाव भी देखने की स्थिति आ सकती है। 23 अगस्त के बाद कारोबार में वृद्धि होगी। कारोबार के लिए यात्रा भी बढ़ सकती है। रहन-सहन अव्यवस्थित भी हो सकता है। 19 सितंबर के बाद मानसिक शांति के लिए प्रयास करें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। 17 नवंबर के बाद नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है अथवा कार्यक्षेत्र में बदलाव भी हो सकता है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। 06 दिसंबर के बाद नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। खर्चों में वृद्धि भी हो सकती है।
मिथुन राशि वाले नए साल में करें ये उपाय
मंगलवार के दिन हनुमान जी के चरणों में शाम के समय गुड़ चढ़ाया करें।
प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें।
शुक्रवार के दिन नहाने के पानी में एक चम्मच दूध डालकर स्नान किया करें।
सवा छह रत्ती का पन्ना चांदी की अंगूठी में जड़वा कर दाहिने हाथ की कनिष्ठा उंगली में धारण करें।
सोने का छल्ला या अंगूठी दाहिने हाथ की तर्जनी उंगली में धारण करें।




साइन इन