Libra yearly Horoscope 2026 tula varshik rashifal 2026 career love money health bhavishyafal तुला वार्षिक राशिफल 2026: नए साल में अचानक धनलाभ, जानें कैसा रहेगा तुला राशि वालों का साल 2026, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

तुला वार्षिक राशिफल 2026: नए साल में अचानक धनलाभ, जानें कैसा रहेगा तुला राशि वालों का साल 2026

Libra Horoscope, Tula rashi february 2026 in hindi: 2026 में वर्ष के आरंभ में जनवरी से अप्रैल तक देखा जाए तो मनोबल में एवं मानसिक शक्ति में सकारात्मक रहेगी। व्यक्तित्व में निखार आएगा। स्वास्थ्य में मजबूती आएगी। विचारों में उन्नति उन्नति आएगी।

Mon, 29 Dec 2025 06:54 PMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान, ज्योतिर्विद दिवाकर त्रिपाठी
share
तुला वार्षिक राशिफल 2026:  नए साल में अचानक धनलाभ, जानें कैसा रहेगा तुला राशि वालों का साल 2026

2026 में वर्ष के आरंभ में जनवरी से अप्रैल तक देखा जाए तो मनोबल में एवं मानसिक शक्ति में सकारात्मक रहेगी। व्यक्तित्व में निखार आएगा। स्वास्थ्य में मजबूती आएगी। विचारों में उन्नति उन्नति आएगी। मानसिक बल के आधार पर कार्यों में प्रगति करेंगे। जीवन के विकास में नए-नए विचार बल प्रदान करेंगे। धनागम एवं धन संग्रह के दृष्टिकोण से भी वर्ष 2026 सकारात्मक वर्ष के रूप में साबित होगा। सूर्य के प्रभाव से आर्थिक उन्नति होगी। खर्च से अधिक कमाई होगी। पारिवारिक कार्यों को लेकर मन उत्साहित रहेगा। वाणी व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए अवसर प्राप्त होंगे। वकालत, टीचिंग, राजनीति के सेल्स मार्केट के क्षेत्र से जुड़कर कार्य करने वाले लोगों को नए वर्ष प्राप्त होंगे। पराक्रम एवं पुरुषार्थ एवं सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है। पौरुष शक्ति एवं नेतृत्व क्षमता का विकास होगा तथा शत्रुओं पर विजय की प्राप्ति होगी। संतान पक्ष को लेकर थोड़ी चिंता बढ़ेगी। संतान के स्वास्थ्य एवं संतान की प्रगति को लेकर के मानसिक चिंता में वृद्धि रह सकती है । घरेलू सुखों में कमी हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कन्या राशिफल 2026 : नए साल 2026 में जनवरी से लेकर दिसंबर तक कैसा रहेगा नया साल,
ये भी पढ़ें:नए साल में राहु,शनि की उपाय लाएंगे तरक्की, कैसा रहेगा कर्क वालों का नया साल

मई से लेकर अगस्त तक अचानक धन लाभ की स्थिति

मई से लेकर अगस्त तक मनोबल एवं स्वास्थ्य में सामान्य स्थिति बनी रहेगी। नए-नए विचार एवं खोजी प्रकृति में वृद्धि होगी। अचानक धन लाभ की स्थिति बनेगी। पारिवारिक कार्यों में प्रगति होगा। धन संग्रह में वृद्धि होगी। पराक्रम पुरुषार्थ एवं सामाजिक क्षेत्र में सुधार होगा। भाई बहनों को चोट अथवा ऑपरेशन के कारण चिंता हो सकती है। अध्ययन अध्यापन में अवरोध की स्थिति बन सकती है। संतान पक्ष को लेकर चिंता बढ़ेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगा। दूरस्थ यात्रा का योग बनेगा। अत्यधिक क्रोध के कारण दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखने से दांपत्य जीवन सकारात्मक रहेगा। कार्यों में भाग्य का साथ प्राप्त होगा। साझेदारी के कार्यों से लाभ होगा। नौकरी तथा व्यवसाय में उन्नति एवं परिवर्तन का योग बनेगा।

सितंबर से दिसंबर तक सकारात्मक

वर्ष के अंतिम चार महीना सितंबर से दिसंबर तक काफी सकारात्मक व्यतीत होने वाला है। विशेष करके धन, सुख, संपन्नता, दांपत्य जीवन को लेकर। स्वास्थ्य में बेहतर सुधार होगा। मनोबल में सकारात्मक बनी रहेगी। धन संबंधित कार्यों में प्रगति होगा। सुख में सामान्य अवरोध होगा। संतान पक्ष को लेकर चिंता रहेगी। विरोधियों की चिंता समाप्त होगी। प्रतियोगिता में विजय प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन बेहतर होगा। नए प्रेम संबंध स्थापित हो सकते हैं। पुरुषार्थ में वृद्धि रहेगी। आलस्य का त्याग करना होगा। क्योंकि वर्ष के अंत में आलस्य में तीव्रता बढ़ेगी। आय के नए साधन बनेंगे। शेयर बाजार, सट्टा बाजार से अचानक अच्छा लाभ प्राप्त होगा। पैतृक संपत्ति का लाभ प्राप्त होगा। यश कीर्ति में वृद्धि होगी । भोग विलासिता में वृद्धि होगी।पैरों में कष्ट बढ़ेगा।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!