कन्या वार्षिक राशिफल 2026 : 2026 में क्या क्या होगा, ज्योतिर्विद से जानें कन्या राशि वाले नए साल के उपाय
Virgo Yearly Horoscope Kanya Rashifal 2026: वर्ष के प्रारंभ में आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परंतु मन परेशान भी हो सकता है। धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। 15 जनवरी से सेहत का ध्यान रखें। खर्चों में कुछ वृद्धि हो सकती है। 1

Virgo Yearly Horoscope: वर्ष के प्रारंभ में आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परंतु मन परेशान भी हो सकता है। धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। 15 जनवरी से सेहत का ध्यान रखें। खर्चों में कुछ वृद्धि हो सकती है। 18 जनवरी से कारोबार पर ध्यान दें। कठिनाई आ सकती है। आय में कमी आ सकती है। 06 फरवरी के बाद पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। 11 फरवरी से कारोबार में कुछ सुधार हो सकता है। 24 फरवरी से भागदौड़ बढ़ने की संभावना है। माता की सेहत में सुधार हो सकता है। 26 मार्च के बाद नौकरी में कोई अतिरिक्त कार्य मिलने की संभावना है। 12 मई के बाद नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि भी हो सकती है। संपत्ति में वृद्धि भी हो सकती है। 02 जून के बाद शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। सचेत रहने की जरूरत है। संतान की सेहत का ध्यान भी रखें। परिवार में धार्मिक कार्य भी हो सकते हैं। वस्त्रों पर खर्च आदि बढ़ सकते हैं। 08 जुलाई के बाद कारोबार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। कारोबार के लिए यात्रा से लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। 03 अगस्त के बाद किसी संपत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। 27 सितंबर से कारोबार में वृद्धि होगी। पिता का साथ मिल सकता है। 01 नवंबर से संतान सुख में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी मित्र का सहयोग भी मिल सकता है। 06 दिसंबर के बाद कारोबारी कार्यों में सुधार होगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। जीवनसाथी की सेहत में सुधार होगा। किसी पुराने मित्र से भेंट भी हो सकती है।
उपाय क्या करें कन्या राशि वाले
मंगलवार के दिन चुटकी भर लाल चंदन का चूरा नहाने के पानी में डालकर स्नान करें।
प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करके तांबे के लोटे में सूर्य को जल अर्पित करें।
एक सोने का छल्ला दाहिने हाथ की तर्जनी उंगली में धारण करें।
सवा आठ रत्ती का ओपल चांदी की अंगूठी में जड़वा कर दाहिने हाथ की मध्यमा उंगली में धारण करें।
31 ग्राम चांदी का कड़ा या ब्रेसलेट दाहिने हाथ में धारण करें।




साइन इन