Cancer yearly horoscope 2026 career finance love health kark rashi ka varshik Rashifal कर्क वार्षिक राशिफल 2026: नए साल में राहु,शनि की उपाय दिलाएंगे तरक्की, जानें कैसा रहेगा कर्क राशि वालों का नया साल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

कर्क वार्षिक राशिफल 2026: नए साल में राहु,शनि की उपाय दिलाएंगे तरक्की, जानें कैसा रहेगा कर्क राशि वालों का नया साल

cancer horoscope 2026 in hindi: वर्ष 2025 कर्क राशि के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से सशक्त रहा। सामाजिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छी उपलब्धि नहीं रही। वाणी की तीव्रता बनी रही। खर्चे में वृद्धि रहा । पारिवारिक चिन्ता बनी रही।

Sat, 27 Dec 2025 08:06 AMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान, ज्योतिर्विद दिवाकर त्रिपाठी
share
कर्क वार्षिक राशिफल 2026: नए साल में राहु,शनि की उपाय दिलाएंगे तरक्की, जानें कैसा रहेगा कर्क राशि वालों का नया साल

कर्क राशि :वर्ष 2025 कर्क राशि के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से सशक्त रहा। सामाजिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छी उपलब्धि नहीं रही। वाणी की तीव्रता बनी रही। खर्चे में वृद्धि रहा । पारिवारिक चिन्ता बनी रही। धन संग्राम में व्यवधान की स्थिति बनी रही। हालांकि मनोबल के बल पर कार्यों में सफलता जरूर दिखाई दिया। फिर भी संतान पक्ष और भाग्य के दृष्टिकोण से देखा जाए तो वर्ष 2025 उलझन भरा अवश्य रहा। जबकि वर्ष 2026 के आरंभ में ग्रहों की स्थिति पर बात करें तो राशि का स्वामी अर्थात लग्न का स्वामी अपनी उच्च राशि वृष में विद्यमान रहेगा। परिणाम स्वरुप मनोबल में उच्चता बनी रहेगी। मानसिक बल बहुत सकारात्मक रहेगा। नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी।

कर्क धन राशिफल 2026

धन के दृष्टिकोण से देखा जाए तो वर्ष 2026 में 2025 की तुलना में धन संग्रह बहुत अच्छे परिणाम प्राप्त नहीं होंगे। फिर भी लाभ की दृष्टिकोण से देखा जाए तो वर्ष 2026 ज्यादा लाभ प्रदान करने वाला होगा। अचानक कार्यों का परिणाम काफी सकारात्मक प्राप्त होगा। आय के नए साधन बनेंगे। साझेदारी के कार्यों से भी लाभ की स्थिति बनेगी। व्यापारिक गतिविधियों में विस्तार होगा। नए प्रतिष्ठान की शुरुआत हो सकती है। मानसिक बल के आधार पर आर्थिक क्षेत्र में नई एवं बेहतर शुरुआत हो सकती है। यद्यपि कि किसी भी कार्य की शुरुआत करें तो उसमें किसी अन्य व्यक्ति का सलाह अवश्य लें। नौकरी में प्रमोशन एवं स्थान परिवर्तन का योग बनेगा। प्राइवेट सेक्टर में कार्य करने वाले लोगों के लिए भी यह वर्ष नई उपलब्धि प्रदान करने वाला साबित होगा। सुख एवं सुख के संसाधनों के दृष्टिकोण से देखा जाए तो 2026 2025 की तुलना में समान परिणाम ही प्रदान करने वाला होगा।

कर्क हेल्थ राशिफल 2026
अति घनिष्ठ व्यक्ति के कारण तनाव उत्पन्न हो सकता है। नींद में कमी की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। यदि किसी को पहले से हृदय रोग से संबंधित कोई तनाव है तो इस वर्ष उसे विशेष रूप से सतर्क रहना होगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। माता को चोट अथवा ऑपरेशन की स्थिति बन सकती है। गृह एवं वाहन पर खर्च बढ़ सकता है। वाहन संबंधित तनाव भी बढ़ सकता है। फिर भी गृह एवं वाहन सुख में वृद्धि अवश्य होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेष वार्षिक राशिफल 2026: पढ़ें कैसा रहेगा मेष राशि वालों का साल 2026
ये भी पढ़ें:तुला राशिफल 2026: शनि और गुरु का रहेगा असर, जानें कैसा रहेगा तुला वालों का साल?

कर्क करियर राशिफल 2026
अध्ययन अध्यापन एवं संतान पक्ष के दृष्टिकोण से देखा जाए तो वर्ष 2026 वर्ष 2025 की तुलना में काफी सकारात्मक परिणाम प्रदान करने वाला होगा। अध्ययन अध्यापन में सकारात्मक देखने को मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में परिणाम पक्ष में आ सकता है। डिग्री या पढ़ाई के लिए नए विषय अथवा नई उपलब्धि के लिए यह वर्ष सकारात्मक परिणाम प्रदान करने वाला होगा । रोजगार के लिए नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। अपने मूल घर से दूर जाकर नौकरी करने का योग बन सकता है। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। यद्यपि कि संतान के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सी चिंता बन सकती है। मुकदमा अथवा विवाद में विजय की स्थिति बनेगी। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगा। कर्ज से मुक्ति के मार्ग खुलेंगे पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी। दूरस्थ यात्रा पर खर्च बढ़ेगा भोग विलासिता में वृद्धि होगी।

कर्क लव राशिफल 2026

प्रेम संबंधों में एवं जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। नए प्रेम संबंध की शुरुआत हो सकती है। वैवाहिक जीवन में प्रवेश के लिए इच्छुक लोगों को अच्छी सफलता मिल सकती है। रिलेशनशिप में सफलता मिलेगी लोगों से अच्छे व्यवहार बनेंगे। इस वर्ष अच्छे लोगों से जान पहचान बढ़ेगी। साझेदारी के कार्यों से लाभ मिलेगा। दैनिक रोजगार में वृद्धि होगी । जीवन साथी की सहयोग से अथवा जीवनसाथी के नाम से नए उद्योग की शुरुआत हो सकती है। प्रकार यह वर्ष 2025 की तुलना में प्रेम संबंधों एवं दैनिक रोजगार की दृष्टिकोण से सकारात्मक परिणाम प्रदान करने वाला होगा।

स्थितियों में बेहतर सुधार के लिए भगवान शिव की उपासना के साथ-साथ श्री हनुमान जी महाराज की आराधना करना विशेष लाभ प्रदान करने वाला होगा। राहु एवं शनि की उपाय से स्वास्थ्य पारिवारिक सुख एवं धन में अच्छी प्रगति देखने को मिलेगी।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!