कुंभ वार्षिक राशिफल 2026:कुंभ वाले नए साल में वाहन खरीदेंगे, प्रोपर्टी बढ़ेगी, कैसा है साल ज्योतिर्विद से जानें उपाय
kumbh rashifal 2026 in hindi:वर्ष के प्रारंभ में मन परेशान हो सकता है। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। कारोबार के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। कारोबार के लिए विदेश यात्रा से लाभ के मार्ग प्रशस्त होने की संभावना है।

kumbh Varshik Rashifal 2026: वर्ष के प्रारंभ में मन परेशान हो सकता है। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। कारोबार के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। कारोबार के लिए विदेश यात्रा से लाभ के मार्ग प्रशस्त होने की संभावना है। 15 जनवरी के बाद जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। नौकरी में बदलाव के योग भी बन रहे हैं। परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर भी जा सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। 13 फरवरी के बाद जीवनसाथी की सेहत में सुधार होगा। पिता का सान्निध्य मिलेगा। 20 अप्रैल के बाद नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।
प्रोपर्टी बढ़ेगी, वाहन खरीदेंगे
वाहन सुख में वृद्धि भी हो सकती है। 30 मई के बाद शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। 16 जून के बाद संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। पिता का साथ मिलेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्रों व वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। शत्रुओं पर विजय मिल सकती है। 18 अगस्त के बाद कारोबार में वृद्धि होने की संभावना है। भागदौड़ भी अधिक रहेगी, परंतु धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। मीठे खानपान में रुचि बढ़ सकती है। 03 सितंबर के बाद नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। 11 नवंबर के बाद शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। आय में वृद्धि के साधन बन सकते हैं। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। 06 दिसंबर के बाद नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी।
कुंभ वालों को नए साल में क्या करने होंगे उपाय
शनिवार के दिन शाम को पीपल के पेड़ की जड़ में सरसों के तेल के चौमुखे दीपक में चुटकी भर कर काले तिल और उसमें एक या दो का सिक्का डालकर जलाया करें।
सवा दस रत्ती का ओपल चांदी की अंगूठी में जड़वा कर दाहिने हाथ की मध्यमा में उंगली में धारण करें।
प्रतिदिन स्नान करने के बाद हनुमान चालीसा का पाठ किया करें।
सफेद रंग की मच्छ मणि का चांदी का पेंडेंट धागे या चेन में डालकर गले में धारण करें।




साइन इन