धनु वार्षिक राशिफल 2026: मई में बिजनेस में दिक्कत, जुलाई के बाद प्रॉफिट, जानें कैसा रहेगा धनु राशि का नया साल
Dhanu varshik Rashifal in hindi: साल 2026 के प्रारंभ में आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परंतु मन परेशान हो सकता है। जानें कैसा रहेगा धनु राशि वालों का नया साल 2026

Dhanu varshik Rashifal in hindi: साल 2026 के प्रारंभ में आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परंतु मन परेशान हो सकता है। धैर्यशीलता में कमी हो सकती है। परिवार का साथ मिलेगा। 13 फरवरी के बाद मानसिक शांति मिलेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। कारोबार में भी वृद्धि होगी, परंतु भागदौड़ अधिक रहेगी। लाभ के अवसर भी मिलेंगे। 15 मार्च के बाद नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। परिवार से भी दूर रहना पड़ सकता है। आय में वृद्धि तो होगी, परंतु खर्च भी बढ़ेंगे। 20 अप्रैल के बाद किसी मित्र के सहयोग से किसी नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। लाभ के अवसर भी मिलेंगे। भवन सुख में वृद्धि भी हो सकती है। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्रों आदि पर खर्च कर सकते हैं। मित्रों का सहयोग भी मिल सकता है।
मई में बिजनेस में दिक्कत, जुलाई के बाद प्रॉफिट
15 मई के बाद परिवार की सेहत का ध्यान रखें। कारोबार में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। 30 मई के बाद कारोबार में सुधार होगा। 16 जून के बाद कारोबार में वृद्धि होगी। भागदौड़ भी अधिक रहेगी। 05 जुलाई के बाद कारोबार से लाभ में वृद्धि होगी। 18 अगस्त के बाद नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। वाहन की प्राप्ति भी हो सकती है। 19 सितंबर के बाद संतान की सेहत का ध्यान रखें। 11 नवंबर के बाद शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। धर्म के प्रति श्रद्धा भाव बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। 06 दिसंबर के बाद किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।
धनु राशि वाले साल 2026 में करें ये उपाय
● दाहिने हाथ की तर्जनी उंगली में सवा छह रत्ती का पुखराज या सुनहला सोने की अंगूठी में जड़वा कर धारण करें। दाहिने हाथ में 31 ग्राम चांदी का कड़ा धारण करें।
● सवा छह रत्ती का माणिक्य सोने की अंगूठी में जड़वाकर दाहिने हाथ की अनामिका उंगली में पहने।
● बुधवार के दिन गाय को हरा चारा या हरी सब्जी खिलाया करें।
● शुक्रवार के दिन नहाने के पानी में एक चम्मच दूध डालकर स्नान किया करें।




साइन इन