उसे मेरे साथ विदा करो, प्रेमिका की ससुराल पहुंचे प्रेमी की डिमांड; नई नवेली दुल्हन भी अड़ गई
Uttar-pradesh News - एक गांव में एक नई नवेली दुल्हन का प्रेमी पहुंच गया। उसने दावा किया कि वह उसकी दुल्हन है। पुलिस ने थाने पर दिन भर चली पंचायत के बाद दुल्हन को उसकी मां को सौंप दिया। प्रेमी का शांतिभंग में चालान कर दिया है। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

UP News : उत्तर प्रदेश के देवरिया के सुरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन दिन पहले शादी कर आई एक नई नवेली दुल्हन की ससुराल उसका प्रेमी पहुंच गया। वह कहने लगा कि मैंने भी युवती से पहले शादी की है वह मेरी दुल्हन है, मेरे साथ उसे विदा करो, मैं उसे लेने आया हूं। मामले की गंभीरता को देखते हुए ससुराल वालों ने डॉयल 112 पर फोन कर पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस दुल्हन, उसके प्रेमी, पति और परिजनों को लेकर सुरौली थाने पहुंची। दिन भर थाने पर गहगहमी का माहौल रहा। पुलिस ने प्रेमी और दुल्हन के परिजनों को भी थाने पर बुला लिया। प्रेमी और दुल्हन साथ रहने की जिद अड़े हुए थे। पुलिस ने दुल्हन को उसकी मां को सुपुर्द कर दिया और प्रेमी का शांतिभंग में चालान कर कोर्ट में पेश कर दिया। मामला दिन भर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।
देवरिया के सुरौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक की शादी पांच महीने पहले रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती से तय हुई थी। 26 अप्रैल को युवक की बारात पहुंची और रीति रिवाज से दोनों की शादी संपन्न हुई। अगले दिन 27 अप्रैल को विदा होकर दुल्हन सुरौली थाना क्षेत्र स्थित अपने ससुराल पहुंच गई। युवती को ससुराल पहुंचे अभी दो दिन भी नहीं हुए थे कि बुधवार को युवती के मायके के पड़ोस का एक सजातीय युवक सुबह दुल्हन की ससुराल पहुंच गया। उसने दूल्हे को बताया कि शादी कर जिस दुल्हन को लाए हैं वह मेरी प्रेमिका है। आपकी शादी के दिन भोर में ही मैंने उसकी मांग में सिंदूर भर दिया था और हम दोनों शादी कर चुके थे। लेकिन दुल्हन घर वालों के दबाव से शादी करके आपके घर आई है। हम दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं और एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते। प्लीज आप उसे मेरे साथ विदा कर दीजिए।
प्रेमी की बात सुन दूल्हा और उसके परिजन आवाक रह गए। ससुराल वालों ने दुल्हन से हकीकत पूछी तो उसने भी प्रेमी की बात पर सहमति जता दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए परिजनों ने डायल 112 पर फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस युवती, उसके प्रेमी और ससुराल वालों को लेकर सुरौली थाने पहुंची। पुलिस ने प्रेमी और दुल्हन के परिजनों को सूचना दी और थाने पर बुलाया। दुल्हन, प्रेमी के साथ जाने पर अड़ गई थी और प्रेमी भी दुल्हन को साथ ले जाने की जिद पर अड़ा था। सुरौली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दुल्हन को उसकी मां को सौंप दिया और प्रेमी का शांति भंग में चालान कर दिया।
क्या बोली पुलिस
थानाध्यक्ष सुरौली अविनाश मौर्या ने बताया कि दुल्हन का कथित प्रेमी उसकी ससुराल पहुंचा गया था। पहले शादी करने की बात कर रहा था। युवती को उसकी मां को बुला कर सौंप दिया गया है। प्रेमी का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।
दुल्हन का निर्णय
पुलिस ने आशिक व दुल्हन के परिजनों को सूचना दी और थाने पर बुलाया। दुल्हन आशिक के साथ जाने पर अड़ थी और आशिक भी दुल्हन को साथ ले जाने की जिद पर अड़ा था। सुरौली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दुल्हन को उसकी मां को सौंप दिया और आशिक का शांति भंग में चालान कर दिया। थानाध्यक्ष सुरौली अविनाश मौर्या ने बताया कि दुल्हन का आशिक उसकी ससुराल पहुंचा था। पहले शादी करने की बात कर रहा था। युवती को उसकी मां को बुला कर सौंप दिया गया है। आशिक का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन