dm of 8 districts in up replaced rinku singh rahi who resigned becomes joint magistrate 38 ias officers transferred यूपी में 8 जिलों के DM बदले, इस्तीफा देने वाले रिंकू सिंह राही बने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट; 38 IAS के तबादले, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में 8 जिलों के DM बदले, इस्तीफा देने वाले रिंकू सिंह राही बने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट; 38 IAS के तबादले

योगी सरकार ने देर रात 38  IAS अफसरों के तबादले कर दिए। आठ जिलों डीएम बदले गए हैं। खास बात यह है कि इस्तीफा देने वाले रिंकू सिंह राही को भी इस्तीफा वापस लिए जाने के बाद नई तैनाती मिली है। उन्हें संयुक्त मजिस्ट्रेट जालौन बनाया गया है। देवरिया की डीएम दिव्या मित्तल का भी तबादला हो गया है। 

Mon, 4 May 2026 12:07 AMAjay Singh विशेष संवाददाता, लखनऊ
share
यूपी में 8 जिलों के DM बदले, इस्तीफा देने वाले रिंकू सिंह राही बने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट; 38 IAS के तबादले

UP IAS Transfer : योगी आदित्यनाथ सरकार ने रविवार की देर रात 38 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए। आठ जिलों डीएम बदले गए हैं। खास बात यह है कि इस्तीफा देने वाले रिंकू सिंह राही को भी इस्तीफा वापस लिए जाने के बाद नई तैनाती मिली है। उन्हें संयुक्त मजिस्ट्रेट जालौन बनाया गया है। देवरिया, जौनपुर, मऊ, महाराजगंज, फिरोजाबाद, मुरादाबाद, संभल और प्रतापगढ़ में नए जिलाधिकारी बनाए गए हैं। अच्छी वजहों से अक्सर चर्चा में रहने वाली देवरिया की डीएम दिव्या मित्तल का भी तबादला हो गया है। उन्हें राजस्व विभाग, उत्तर प्रदेश शासन में विशेष सचिव बनाया गया है। दिव्या मित्तल की जगह अब मधुसूदन हुल्गी देवरिया में जिलाधिकारी का पद संभालेंगे। मधुसूदन हुल्गी अब तक लखनऊ में विशेष सचिव मुख्यमंत्री और अपर आवास आयुक्त उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। जौनपुर, मऊ, महाराजगंज, फ़िरोज़ाबाद, मुरादाबाद, संभल और प्रतापगढ़ के डीएम भी बदले गए हैं।

जौनपुर में सैमुअल पाल एन को नया जिलाधिकारी बनाया गया है। वह अभी तक केस्को प्रबंध निदेशक और अपर आयुक्त, राज्य कर, कानपुर प्रथम के पद पर थे। जौनपुर के जिलाधिकारी रहे डा.दिनेश चंद्र को विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग बनाया गया है। मऊ में डीएम के पद पर गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रहे आनंद वर्धन को भेजा गया है। मऊ के जिलाधिकारी रहे प्रवीण मिश्र को विशेष सचिव समाज कल्याण विभाग तथा सचिव उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग बनाया गया है। गोरखपुर नगर निगम के नगर आयुक्त रहे गौरव सिंह सोगरवाल को महाराजगंज का नया डीएम बनाया गया है। वहीं, महाराजगंज के डीएम रहे संतोष कुमार शर्मा को जिलाधिकारी फिरोजाबाद बनाया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में नौकरी चाहने वाले रहें तैयार, इस साल डेढ़ लाख भर्तियां करेगी योगी सरकार

संभल के जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया को भी नई तैनाती जिलाधिकारी मुरादाबाद के रूप में दी गई है। वहीं आगरा नगर निगम के नगर आयुक्त रहे अंकित खंडेलवाल संभल के नए जिलाधिकारी बनाए गए हैं। अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त अभिषेक पांडेय को प्रतापगढ़ का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। जबकि प्रतापगढ़ के जिलाधिकारी रहे शिव सहाय अवस्थी को मुख्य का कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण बनाया गया है। मुरादाबाद के जिलाधकारी रहे अनुज सिंह को विशेष सचिव, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन बनाया गया है। गाजियाबाद के मुख्य विकास अधिकारी रहे अभिनव गोपाल अब गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष का दायित्व संभालेंगे।

लखनऊ के मुख्य विकास अधिकारी रहे अजय जैन को नगर आयुक्त गोरखपुर नगर निगम बनाया गया है। निदेशक (प्रशासन) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, उत्तर प्रदेश डा. अल्का वर्मा अब विशेष सचिव, वित्त विभाग उत्तर प्रदेश शासन तथा रजिस्ट्रार, फर्म, चिट्स एवं सोसाइटी, उत्तर प्रदेश का कार्यभार संभालेंगी। प्रतीक्षारत आईएएस अधिकारी निधि बंसल को निदेशक (प्रशासन) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं बनाया गया है। फिरोजाबाद के डीएम रहे रमेश रंजन अब अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, राजस्व परिषद की जिम्मेदारी संभालेंगे। प्रतीक्षारत आईएएस अधिकारी चंद्रशेखर को विशेष सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग बनाया गया है। नेहा जैन विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रानिक तथा प्रबंध निदेशक यूपी डेस्को से प्रबंध निदेशक केस्को बनाई गई हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीएम योगी ने बुलाई कैबिनेट मीटिंग, DA-तबादला नीति के समेत कई प्रस्ताव होंगे पास
ये भी पढ़ें:यूपी में नौकरी चाहने वाले रहें तैयार, इस साल डेढ़ लाख भर्तियां करेगी योगी सरकार
ये भी पढ़ें:योगी सरकार यूपी के कम आबादी वाले 100 नगरों में करने जा रही बड़ा काम, आदेश जारी

समीर विशेष सचिव वित्त तथा रजिस्ट्रार चिट्स एवं सोसायटी से विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रानिक तथा प्रबंध निदेशक यूपी डेस्को, सी इंदुमती विशेष सचिव चीनी उद्योग तथा गन्ना विकास विभाग एवं संयुक्त प्रबंध निदेशक राज्य चीनी निगम से निदेशक महिला कल्याण उत्तर प्रदेश तथा प्रबंध निदेशक महिला कल्याण निगम बनाई गई हैं।

वंदना वर्मा निदेशक महिला कल्याण तथा प्रबंध निदेशक महिला कल्याण निगम से विशेष सचिव चीनी उद्योग तथा गन्ना विकास एवं संयुक्त प्रबंध निदेशक राज्य चीनी निगम, राजेंद्र सिंह द्वितीय विशेष सचिव समाज कल्याण विभाग तथा सचिव उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग से सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद प्रयागराज, प्रेम प्रकाश विशेष सचिव राजस्व विभाग से सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद प्रयागराज बनाए गए हैं। अंकुर कौशिक मुख्य कार्यपालक अधिकारी उप्र राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण से उपाध्यक्ष कानपुर विकास प्राधिकरण, अवनीश सक्सेना सचिव उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से विशेष सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक बनाए गए हैं।

हरिकेष चौरसिया विशेष सचिव आयुष से सचिव उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, मदन सिंह गब्र्याल उपाध्यक्ष कानपुर विकास प्राधिकरण से विशेष सचिव आयुष, सान्या छाबड़ा मुख्य विकास अधिकारी हरदोई से अपर आयुक्त राज्य कर कानपुर प्रथम, प्रफुल्ल कुमार शर्मा संयुक्त मजिस्ट्रेट रायबरेली से मुख्य विकास अधिकारी लखनऊ बनाए गए हैं। नेहा ब्याडवाल संयुक्त मजिस्ट्रेट जालौन से मुख्य विकास अधिकारी हरदोई, आलोक प्रसाद संयुक्त मजिस्ट्रेट बहराइच से मुख्य विकास अधिकारी गाजीपुर बनाए गए हैं।

कुमार सौरभ संयुक्त मजिस्ट्रेट जौनपुर से मुख्य विकास अधिकारी गाजियाबाद, दयानंद प्रसाद अपर मेलाधिकारी माघ मेला प्रयागराज से मुख्य विकास अधिकारी गोंडा जुहेर बिन सगीर विशेष सचिव सामान्य प्रशासन से विशेष सचिव एनआईआर विभाग बनाए गए हैं। रिंकू सिंह राही संबद्ध राजस्व परिषद से संयुक्त मजिस्ट्रेट जालौन बनाए गए हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।