High voltage drama of girlfriend from Punjab at boyfriend's wedding story of love, sex and betrayal प्रेमी की शादी में पंजाब से आई प्रेमिका का हाई वोल्टेज ड्रामा; लव, सेक्स, धोखा की नई कहानी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

प्रेमी की शादी में पंजाब से आई प्रेमिका का हाई वोल्टेज ड्रामा; लव, सेक्स, धोखा की नई कहानी

युवती एक साल से लिव-इन रिलेशनशिप में अजीत के साथ थी। अजीत ने उसे पत्नी की तरह रखा और उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाता रहा। अपनी बहन की शादी के बहाने पूरा परिवार चुपके से बिहार भाग आया।

Wed, 29 April 2026 09:10 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
प्रेमी की शादी में पंजाब से आई प्रेमिका का हाई वोल्टेज ड्रामा; लव, सेक्स, धोखा की नई कहानी

Girlfriend High Voltage Drama at Boyfriend Wedding: बिहार के सीवान में पंजाब से आई एक युवती ने ड्रामा मचा दिया। जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के छेनी छापर गांव में एक युवक के तिलक के बाद उसकी प्रेमिका बुधवार को उसके घर पहुंच गई। युवती ने प्रेमी के घर के सामने जमकर हंगामा किया। लुधियाना की युवती ने प्रेमी युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने की बात कही है। आरोप लगाया सीवान के युवक अजीत दूबे ने पूरे परिवार की मिलीभगत से प्यार और शादी के झांसे में लेकर फिजिकल रिलेशन बनाया। पुलिस ने उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार, छेनी छापर निवासी युवक लुधियाना की एक निजी कंपनी में काम करता था। इसी दौरान इसकी मुलाकात लुधियाना निवासी युवती से हुई। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती के बाद प्यार हो गया। युवती का आरोप है कि अजीत ने उससे शादी का वादा किया था। इसके बाद वे पिछले एक साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। अजीत ने उसे पत्नी की तरह रखा और उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाता रहा। अपनी बहन की शादी के बहाने पूरा परिवार चुपके से बिहार भाग आया। अजीत दूसरी लड़की से शादी करने वाला था जिसकी भनक उसकी प्रेमिका को मिल गई और वह पंजाब से अकेले लुधियाना से सीवान पहुंचकर अजीत के रिश्तेदारों के सामने उसकी मां, बहन, पिता पर गंभीर आरोप लगाए। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहारी युवक की हत्या पर बिहार पुलिस ऐक्शन में, दिल्ली पुलिस ने बताया- कैसे मारा

दरअसल युवक कुछ समय पहले अपने गांव आ गया और परिजनों के दबाव में दूसरी जगह शादी को तैयार हो गया। इस दौरान युवती के पूछने पर अपनी बहन की शादी होने की बात कही। 28 अप्रैल को युवक का तिलक समारोह हुआ था। इसकी सूचना प्रेमिका अंजली को मिल गई। इसके बाद वह बुधवार सुबह नौ बजे सीधे अजीत के दरवाजे पर पहुंच गई। घर पर शादी का माहौल देख युवती ने हंगामा शुरू कर दिया। ​करीब एक घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के दौरान युवती ने खूब हो हल्ला किया। पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी। इस दौरान युवती ने गांव के एक कुएं में कूदकर जान देने का प्रयास भी किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पति बारात में, बगल के रूम में थी देवरानी; मुजफ्फरपुर में ट्रिपल मर्डर की गुत्थी

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बचा लिया। युवती अपनी शादी युवक से करने की बात कह रही थी। मैरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस के द्वारा दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि युवक और युवती दोनों पुलिस की अभिरक्षा में हैं। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल युवती की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। लिखित शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादीशुदा टीचर पर चढ़ा इश्क का बुखार, छात्रा को लेकर फरार; पत्नी को सता रहा एक डर

(सीवान से अरुण कुमार की रिपोर्ट)

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।