Two Days After Wedding Lover Arrives at His Girlfriend In-Laws House and Groom Discovers Bride Secret शादी के दो दिन बाद प्रेमिका की ससुराल पहुंचा प्रेमी, दूल्हे को पता चल गई दुल्हन की 'वो' वाली बात, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

शादी के दो दिन बाद प्रेमिका की ससुराल पहुंचा प्रेमी, दूल्हे को पता चल गई दुल्हन की 'वो' वाली बात

देवरिया में प्रेम-प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवती की शादी हो गई। युवती का पहले से ही किसी और प्रेम-प्रसंग चल रहा था। शादी के बाद युवती का आशिक उसकी ससुराल पहुंच गया।

Wed, 29 April 2026 08:34 PMDinesh Rathour सुरौली(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम
share
शादी के दो दिन बाद प्रेमिका की ससुराल पहुंचा प्रेमी, दूल्हे को पता चल गई दुल्हन की 'वो' वाली बात

Deoria News: यूपी के देवरिया में प्रेम-प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवती की शादी हो गई। युवती का पहले से ही किसी और प्रेम-प्रसंग चल रहा था। शादी के बाद युवती का आशिक उसकी ससुराल पहुंच गया। नई नवेली दुल्हन की ससुराल पहुंचे युवक को देखकर हर कोई हैरान था। प्रेमी की जब दूल्हे से मुलाकात हुई तो उसने दुल्हन के साथ बिताए उन सभी पलों को बयां कर दिया।

प्रेमी बोला, मैंने भी युवती से पहले शादी की है वह मेरी दुल्हन है, मेरे साथ उसे विदा करो, मैं उसे लेने आया हूं। मामले की गंभीरता को देखते हुए ससुराल वालों ने 112 पर फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस दुल्हन, पति व उसके आशिक व परिजनों को लेकर सुरौली थाने पहुंची। दिनभर थाने पर गहगहमी का माहौल रहा। पुलिस ने आशिक व दुल्हन के परिजनों बुलाया। आशिक व दुल्हन साथ रहने की जिद अड़े हुए थे। पुलिस ने दुल्हन को उसकी मां को सुपुर्द कर दिया और आशिक का शांतिभंग में चालान कर कोर्ट में पेश किया। मामला दिन भर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घराती-बारातियों के साथ अब पुलिसवाले भी होंगे शादी के जश्न में शामिल, SSP का आदेश

शादी वाले दिन प्रेमी ने भर दी थी प्रेमिका की मांग

सुरौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक की शादी पांच माह पूर्व रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती से तय हुई थी। 26 अप्रैल को युवक की बारात पहुंची और रीति रिवाज से दोनों की शादी संपन्न हुई। अगले दिन 27 अप्रैल को विदा होकर दुल्हन सुरौली थाना क्षेत्र स्थित अपने ससुराल पहुंची। युवती को ससुराल पहुंचे अभी दो दिन भी नहीं हुए थे कि बुधवार को युवती के मायके के पड़ोस का स्वजातीय एक युवक सुबह दुल्हन की ससुराल पहुंचा और दूल्हे को बताया कि शादी कर जिस दुल्हन को लाए हैं वह मेरी प्रेमिका है। आपकी शादी के दिन भोर में ही मैंने उसकी मांग में सिंदूर भर दिया और हम दोनों शादी कर लिए हैं, लेकिन दुल्हन घर वालों के दबाव से शादी करके आपके घर आई है। हम दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं और एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते। प्लीज आप उसे मेरे साथ विदा कर दीजिए। आशिक की बात सुन दूल्हा और उसके परिजन आवाक रह गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चूल्हे पर खाना बना लोगी...सात फेरों से पहले दूल्हे ने दुल्हन से लिया वचन
ये भी पढ़ें:बुलडोजर पर चढ़ हुआ दुल्हन का मटकोड़, ढोल-नगाड़े की धुन पर ठुमके; देखते रह गए लोग

लड़के वालों ने बुला ली पुलिस

ससुराल वालों ने दुल्हन से हकीकत पूछी तो उसने भी आशिक की बात पर सहमति जताई। मामले की गंभीरता को देखते हुए परिजनों ने डायल 112 पर फोन किया। मौके पर पहुंची पीआरबी ने युवती, उसके आशिक व ससुराल वालों को लेकर सुरौली थाने पहुंची। पुलिस ने आशिक व दुल्हन के परिजनों को सूचना दी और थाने पर बुलाया। दुल्हन आशिक के साथ जाने पर अड़ थी और आशिक भी दुल्हन को साथ ले जाने की जिद पर अड़ा था। सुरौली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दुल्हन को उसकी मां को सौंप दिया और आशिक का शांति भंग में चालान कर दिया। थानाध्यक्ष सुरौली अविनाश मौर्या ने बताया कि दुल्हन का आशिक उसकी ससुराल पहुंचा था। पहले शादी करने की बात कर रहा था। युवती को उसकी मां को बुला कर सौंप दिया गया है। आशिक का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।