Bride Turns Out Be Kashyap Groom Gurjar Caste Row Erupts at UP Wedding Wedding Guests Flee Mid-Meal at Night दुल्हन कश्यप तो दूल्हा निकला गुर्जर, यूपी में जाति को लेकर शादी में बवाल, रात में खाना छोड़कर भागे बाराती, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

दुल्हन कश्यप तो दूल्हा निकला गुर्जर, यूपी में जाति को लेकर शादी में बवाल, रात में खाना छोड़कर भागे बाराती

बरेली जिले में जाति को लेकर एक शादी में बवाल हो गया। यहां दुल्हन किसी और जाति की थी तो दूल्हा दूसरी जाति का। जब दूल्हे की जाति की जानकारी हुई तो दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में हाथापाई होने लगी।

Sun, 3 May 2026 11:01 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, बरेली
share
दुल्हन कश्यप तो दूल्हा निकला गुर्जर, यूपी में जाति को लेकर शादी में बवाल, रात में खाना छोड़कर भागे बाराती

Bareilly News: लवमैरिज को छोड़कर भारत में ज्यादातर शादी-ब्याह जाति-बिरादरी में ही तय किए जाते हैं। आज भी बड़े बुजुर्ग गैर बिरादरी में शादी करने के लिए बचते हैं। लेकिन बरेली जिले में जाति को लेकर एक शादी में बवाल हो गया। यहां दुल्हन किसी और जाति की थी तो दूल्हा दूसरी जाति का। जब दूल्हे की जाति की जानकारी हुई तो दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में हाथापाई होने लगी। बात इतनी बढ़ गई कि बाराती खाना छोड़कर रात में ही भाग गए। दुल्हन के परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया किया। दूल्हा सहित पांच लोगों को बंधक बना लिया। कुछ लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। इसके बाद दूल्हा बिना दुल्हन के घर लौट गया।

मीरगंज क्षेत्र के गांव बहरोली में ग्रामीण के घर उसके साढू की बेटी रहती है। साढू सिरौली क्षेत्र का निवासी है। ग्रामीण के साढू की मृत्यु होने के बाद से उनकी बेटी बहरोली में मौसा के घर रह रही है। बिचौलिया ने बीते दिनों युवती की शादी आंवला के गांव के युवक से तय कर दी थी। युवती की शादी तय होने के बाद उसके मौसा रिश्तेदारों संग युवक के घर जाकर लगन चढ़ा आए। गुरुवार रात में युवती की बारात गांव पहुंची। बारात गांव में चढ़ने लगी। कुछ बारातियों ने बहरोली की एक दुकान पर गाड़ी रुकवाकर गांव में गुर्जर बस्ती के बारे में पूछ लिया, फिर क्या था। बात यहीं से बिगड़ गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सात फेरों के बाद गायब हुआ दूल्हा, वापस लौटा तो बिगड़ गई चाल, फिर…

बारातियों के पूछने पर पता चली दूल्हे की जाति

दुकानदार ने बताया हमारे गांव में कोई गुर्जर नहीं रहते हैं। इसी बात पर दूल्हे की जाति का राज खुल गया। दुल्हन कश्यप थी और दूल्हा गुर्जर निकला। जानकारी पर युवती के रिश्तेदारों ने दूल्हा से कश्यप जाति की कुली पूछी। दूल्हा कुली नहीं बता सका। इसी बात को लेकर हाथापाई शुरू हो गई। रात में ही बाराती खाना और अपने वाहन छोड़कर भागने लगे। जिधर रास्ता दिखा उधर दौड़ लगा दी। लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हा सहित उसके पांच परिजनों को घेर लिया। शादी कराने वाला बिचौलिया भी खिसक गया। सूचना पर 112 पुलिस रात में ही पहुंच गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दुल्हन के भाई ने दूल्हे को मारी थी 3 गोलियां, लव मैरिज होने से था नाराज
ये भी पढ़ें:शादी के मंडप से प्रेमी के साथ भागी दुल्हन, हाथ मलता रह गया दूल्हा

रात में ही दूल्हा पक्ष ने की बारात में खर्च की भरपाई

दुल्हन के रिश्तेदारों ने शादी से इंकार कर दिया। कुछ लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। दूल्हा पक्ष ने रात में ही बारात में हुए खर्च की भरपाई कर दी। लगन में दिया सामान दूल्हा पक्ष ने लड़की पक्ष को शुक्रवार को लौटा दिया। प्रधान वीरपाल ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बाद गांव में रुके बाराती भी अपने घर चले गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सामान लौटाने पर उन्हें गांव से जाने दिया जाएगा। एसओ संजय तोमर ने बताया बहरोली में आई बारात में कुछ विवाद होने पर किसी ने 112 को कॉल की थी लेकिन कोई थाने नहीं आया। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।