Bride s Wedding Interrupted by Woman Claiming to be Groom s Wife in Shocking Incident शादी मंडप में पहुंची महिला, दूल्हे को पति बताकर रुकवाई शादी, Gangapar Hindi News - Hindustan
More

शादी मंडप में पहुंची महिला, दूल्हे को पति बताकर रुकवाई शादी

Gangapar News - करछना थाना के लखरांवा गांव में एक शादी समारोह के दौरान एक महिला ने दूल्हे को अपना पति बताते हुए शादी रोक दी। इस घटनाक्रम से हंगामा मच गया और पुलिस को介入 करना पड़ा। दूल्हे ने बताया कि महिला उसके साथ पहले रहती थी, लेकिन पिछले तीन वर्षों से संबंध नहीं थे। दूल्हे को हर्जाने के तौर पर डेढ़ लाख रुपये देने पड़े।

Wed, 29 April 2026 07:18 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share
शादी मंडप में पहुंची महिला, दूल्हे को पति बताकर रुकवाई शादी

कौंधियारा/करछना, हिसं। करछना थाना के लखरांवा गांव में मंगलवार रात एक शादी समारोह उस समय सनसनीखेज मोड़ ले बैठा जब जयमाल से ठीक पहले पहुंची एक महिला ने दूल्हे को अपना पति बताते हुए शादी रोकवा दी। अचानक हुए इस घटनाक्रम से मौके पर अफरातफरी मच गई और खुशियों का माहौल हंगामे में बदल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दूल्हे को थाने ले गई, जिसके बाद बारात बिना भोजन किए ही लौट गई।रीवा जनपद के जनेह थाना क्षेत्र से बारात करछना थाना के लखरांवा गांव में आई थी। द्वार पूजा की रस्म के दौरान महिला के दावे से पूरा समारोह विवाद में आ गया।

दूल्हे ने पुलिस को बताया कि वह पहले उक्त महिला के साथ रहता था, लेकिन पिछले तीन वर्षों से कोई संबंध नहीं है। इधर, लड़की पक्ष के लोगों ने आक्रोश में दूल्हे के पिता को रोक लिया और शादी में हुए खर्च की भरपाई की मांग की। बताया जा रहा है कि बाद में दूल्हे से लगभग डेढ़ लाख रुपये हर्जाना लिया गया। बुधवार को दिनभर थाने में पंचायत चलती रही, लेकिन मामला सुलझ नहीं सका। क्षेत्र में चर्चा है कि महिला दूल्हे की रिश्तेदार (चाची) बताई जा रही है, जिससे उसने पूर्व में प्रेम विवाह किया था, जिससे मामला और पेचीदा हो गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।