Ghaziabad: Man arrested for raping and murdering 4-year-old girl in encounter गाजियाबाद में 4 साल की मासूम का रेप करके मर्डर करने वाला दरिंदा मुठभेड़ में गिरफ्तार, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गाजियाबाद में 4 साल की मासूम का रेप करके मर्डर करने वाला दरिंदा मुठभेड़ में गिरफ्तार

गाजियाबाद के नंदग्राम थानाक्षेत्र में चार साल की मासूम बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। 

Wed, 18 March 2026 07:53 AMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, गाजियाबाद, डॉ महकार
share
गाजियाबाद में 4 साल की मासूम का रेप करके मर्डर करने वाला दरिंदा मुठभेड़ में गिरफ्तार

गाजियाबाद के नंदग्राम थानाक्षेत्र में चार साल की मासूम बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गौरव प्रजापति के रूप में हुई है, जिसने पूछताछ के दौरान बच्ची की हत्या करने की बात कबूल की है।

हत्या करके खून से सना रुमाल झाड़ियों में फेंका

पुलिस के अनुसार, थाना नंदग्राम में दर्ज मुकदमा संख्या 129/26 के तहत आरोपी गौरव प्रजापति से पूछताछ की जा रही थी। इसी दौरान उसने खुलासा किया कि उसने नाबालिग बच्ची की हत्या की थी और घटना के बाद अपने खून से सने हाथ एक रुमाल से साफ कर उसे घटनास्थल के पास झाड़ियों में फेंक दिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड पावर सेक्टर में बड़ा फेरबदल, UPCL-UJVNL के MD हटाए; 18 दिन में 3 बदलाव
ये भी पढ़ें:2 साल से सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे 243 खिलाड़ी… अब सरकार ने उठाया बड़ा कदम!

सबूत बरामद करने पहुंची पुलिस पर फायरिंग

आरोपी की निशानदेही पर सबूत बरामद करने के लिए पुलिस टीम उसे घटनास्थल पर लेकर पहुंची। इसी दौरान आरोपी ने पहले से छिपाए गए अवैध हथियार से पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के दोनों पैरों में गोली लग गई।

मुठभेड़ में आरोपी को लगी 2 गोलियां

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए गए। घायल आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल गाजियाबाद भेजा गया है। इस मामले में सहायक पुलिस आयुक्त नंदग्राम श्री जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है, जिसमें हत्या के पीछे की वजह और अन्य संभावित पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोड्डा में जादू-टोना के शक में पति-पत्नी, बेटे को काट डाला, भीड़ ने की तोड़फोड़
ये भी पढ़ें:भोजशाला विवाद पर बोले संघ नेता- अदालत का हर निर्णय स्वीकार करेंगे

लापता बच्ची की नंदग्राम में मिली थी लाश

एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद के मुताबिक, नंदग्राम थानाक्षेत्र में सोमवार को एक चार साल की बच्ची संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों की सूचना पर पुलिस बच्ची की तलाश में जुटी हुई थी, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच सोमवार रात साढ़े आठ बजे डायल 112 को सूचना मिली कि नंदग्राम थानाक्षेत्र में एक बच्ची का शव पड़ा मिला है।

घर के बाहर खेलते-खेलते हो गई थी गायब

पुलिस ने लापता बच्ची के परिजनों को बुलाकर पहचान कराई तो उन्होंने उसकी शिनाख्त अपनी बेटी के रूप में की। परिजनों ने बताया कि सोमवार शाम को बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। वह एकाएक लापता हो गई। बड़े भाई ने बहन को गायब देख पिता को फोन किया। परिवार के लोग ढूंढने निकले, लेकिन पता नहीं चला। देररात परिजनों के पास पुलिस का फोन आया कि एक बच्ची का शव पड़ा हुआ मिला है। परिजन पहुंचे तो उसकी शिनाख्त बच्ची के रूप में की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मरी गाय की खाल उतारने पर दलितों की पिटाई… ऊना केस में 5 दोषियों को 5 साल की सजा
ये भी पढ़ें:22 लाख रजिस्टर, 5 साल में शून्य सरकारी नौकरी, राजस्थान के रोजगार दफ्तर फेल!

पड़ोसी ने दिया हैवानियत भरी वारदात को अंजाम

पुलिस के मुताबिक मृतक बच्ची का पिता पुताई का काम करता है। कॉलोनी में रहने वाले गौरव ने घटना को अंजाम दिया है। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी ने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।