झारखंड में जादू-टोना के शक में पति-पत्नी और बेटे को काट डाला, भीड़ ने आरोपी के घर की तोड़फोड़
झारखंड के गोड्डा में डायन-बिसाही के शक पर पति-पत्नी और एक 13 साल के पुत्र की टंगी से कटकर हत्या कर दी गई। पुलिस प्रशासन ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया। 3 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

झारखंड के गोड्डा में डायन-बिसाही के शक पर पति-पत्नी और एक 13 साल के पुत्र की टंगी से कटकर हत्या कर दी गई। ट्रिपल मर्डर से गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर पहुंचकर तोड़फोड़ भी की। पुलिस द्वारा 3 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। घटना की सूचना स्थानीय चौकीदार को मिली थी। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया।
ट्रिपल मर्डर के बाद इलाके में फैली सनसनी
यह मामला देवडांड थाना क्षेत्र के बिशन टोला डंगा का है। ट्रिपल मर्डर से ग्रामीणों में आक्रोश है। मृतकों की पहचान 50 वर्षीय दरबारी मुर्मू, उनकी 45 वर्षीय पत्नी मक्कू बास्की और 12 वर्षीय बेटे जीतनारायण मुर्मू के तौर पर हुई है। हत्या के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है।
गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर की तोड़फोड़
इधर आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद से गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर में तोड़फोड़ भी की। लोगों का कहना है कि यह निर्मम हत्या नशे में आकर की गई हैं। आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात की गई है।
डायन-बिसाही के शक में हत्या की आशंका
सूचना मिलते ही गोड्डा के एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी, देवदांड थाना प्रभारी अमित मार्की और पौड़याहाट थाना प्रभारी महावीर पंडित पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी ने बताया कि अब तक की जांच में ये मामला डायन-बिसाही से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
खबर अपडेट हो रही है…




साइन इन