2 साल से सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे खिलाड़ी… उत्तराखंड सरकार इन श्रेणियों में देगी नौकरी
राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने के लिए विभागों में पद खोजो अभियान शुरू हो गया। खिलाड़ी के मेडल के अनुसार उसके लिए एक तय ग्रेड पे का पद निर्धारित है।

राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने के लिए विभागों में पद खोजो अभियान शुरू हो गया। कार्मिक विभाग ने शिक्षा, वन, परिवहन, गृह विभाग में विभिन्न श्रेणियों में रिक्त पदों का ब्योरा मांगा है। कार्मिक सचिव शैलेश बगौली ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि कि खिलाड़ी के मेडल के अनुसार उसके लिए एक तय ग्रेड पे का पद निर्धारित है।
243 खिलाड़ी कर रहे नौकरी का इंतजार
उसी के अनुसार विभागों से रिक्त पदों की रिपेार्ट मांगी है। इसके आधार पर प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जाएगा। मालूम हो कि राज्य में इस वक्त 243 खिलाड़ी सरकार के वादे के अनुसार नौकरी का इंतजार कर रहे हैं। सरकार ने 14 सितंबर 2023 में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले खिलाडियों को आउट ऑफ टर्न नौकरी देने का निर्णय किया था।
मेडल विजेताओं के लिए पदों की तलाश
● श्रेणी 01: विश्व कप, कामनवेल्थ, ऐशियन गेम्स में गोल्ड मेडल पर 5400 रुपये ग्रेड पे का पद
● श्रेणी 02: विश्व कप, कामनवेल्थ, ऐशियन गेम्स सिल्वर मेडल पर 4800 रुपये ग्रेड पे का पद
● श्रेणी 03: चार साल के अंतराल पर होने वाली ऐशियन चैंपियनशिप आदि में गोल्ड मेडल, विश्व कप, कामनवेल्थ, ऐशियन गेम्स में ब्रांज पर 4600 रुपये ग्रेड पे का पद
● श्रेणी 04: चार साल के अंतराल पर होने वाली एशियन चैंपियनशिप सिल्वर-ब्रांज मेडल पर और कामनवेल्थ, नेशनल गेम्स, सेफ गेम्स में गोल्ड मेडल पर 4200 रुपये ग्रेड पे का पद
● श्रेणी 05: कामनवेल्थ चैंपियनशिपश् नेशनल गेम्स, सैफ गेम्स में सिल्वर और ब्रांज मेडल पर 2000 से 2800 रुपये ग्रेड पे का पद।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन