Major reshuffle in Uttarakhand power sector, UPCL-UJVNL MDs removed; 3 changes in 18 days उत्तराखंड पावर सेक्टर में देर रात बड़ा फेरबदल, UPCL-UJVNL के MD हटाए गए; 18 दिन में 3 बदलाव, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

उत्तराखंड पावर सेक्टर में देर रात बड़ा फेरबदल, UPCL-UJVNL के MD हटाए गए; 18 दिन में 3 बदलाव

पावर सेक्टर में मंगलवार देर रात सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए यूपीसीएल और यूजेवीएनएल के प्रबंध निदेशकों (एमडी) को उनके पदों से हटा दिया। दोनों निगमों में नए प्रभारी एमडी नियुक्त किए गए हैं।

Wed, 18 March 2026 07:29 AMRatan Gupta हिन्दुस्तान, देहरादून
share
उत्तराखंड पावर सेक्टर में देर रात बड़ा फेरबदल, UPCL-UJVNL के MD हटाए गए; 18 दिन में 3 बदलाव

पावर सेक्टर में मंगलवार देर रात सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए यूपीसीएल और यूजेवीएनएल के प्रबंध निदेशकों (एमडी) को उनके पदों से हटा दिया। दोनों निगमों में नए प्रभारी एमडी नियुक्त किए गए हैं। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के एमडी का चार्ज जीएस बुधियाल और जल विद्युत निगम (यूजेवीएनएल) की जिम्मेदारी एके सिंह को दी गई है।

इन अफसरों को सौंपी गई जिम्मेदारी

यह आदेश प्रमुख सचिव ऊर्जा आर. मीनाक्षी सुंदरम ने जारी किया। यूजेवीएनएल के एमडी संदीप सिंघल का कार्यकाल जून और यूपीसीएल के एमडी अनिल यादव का दो साल का सेवा विस्तार अक्टूबर तक था। मूल रूप से जल विद्युत निगम में जीएम पद पर कार्यरत जीएस बुधियाल को पहले पिटकुल में प्रभारी प्रबंध निदेशक का दायित्व दिया गया था और अब उन्हें यूपीसीएल का भी प्रभारी एमडी बनाया गया है। वहीं, जल विद्युत निगम के निदेशक (ऑपरेशन) एके सिंह को प्रभारी एमडी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2 साल से सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे 243 खिलाड़ी… अब सरकार ने उठाया बड़ा कदम!
ये भी पढ़ें:गोड्डा में जादू-टोना के शक में पति-पत्नी, बेटे को काट डाला, भीड़ ने की तोड़फोड़

सभी नियुक्तियां अस्थाई हैं

सरकार ने स्पष्ट किया कि ये सभी नियुक्तियां अस्थायी हैं और नियमित नियुक्ति होने तक प्रभावी रहेंगी। जल्द इन पदों पर स्थायी नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके अलावा, यूपीसीएल के निदेशक (परियोजना) अजय अग्रवाल को भी पद से हटा दिया गया है। वे भी सेवा विस्तार पर कार्यरत थे।

18 दिन में तीन एमडी बदले

सरकार 18 दिनों में ऊर्जा निगमों में तीन एमडी को हटा चुकी है। 27 फरवरी को पिटकुल एमडी पीसी ध्यानी को हाईकोर्ट के आदेश के बाद हटाया गया था। सरकार ने सचिव युगल किशोर पंत से सिंचाई विभाग का चार्ज हटा दिया है। अब उनके पास सैनिक कल्याण की जिम्मेदारी रहेगी। कार्मिक विभाग ने इसके आदेश जारी किए हैं। अब प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम ही सिंचाई विभाग का चार्ज देखेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मरी गाय की खाल उतारने पर दलितों की पिटाई… ऊना केस में 5 दोषियों को 5 साल की सजा
ये भी पढ़ें:केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी की बेटी को जेफरी एपस्टीन से जोड़ने वाले कंटेंट पर रोक

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।