stock market today live 5 May sensex nifty jump or crash after election results Stock Market Today: सेंसेक्स और निफ्टी में 1 दिन की तेजी के बाद फिर गिरावट, लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, Business Hindi News - Hindustan
More

Stock Market Today: सेंसेक्स और निफ्टी में 1 दिन की तेजी के बाद फिर गिरावट, लाल निशान पर बंद हुआ बाजार

Stock market closing today: शेयर बाजार में आज मंगलवार को गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स और निफ्टी आज लाल निशान पर बंद हुए हैं। 

Tue, 5 May 2026 04:01 PMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
Stock Market Today: सेंसेक्स और निफ्टी में 1 दिन की तेजी के बाद फिर गिरावट, लाल निशान पर बंद हुआ बाजार

Stock market closing today: घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट देखने को मिला है। कल की तेजी के बाद आज बीएसई और एनएसई गिरावट के साथ बंद हुए हैं। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 86.50 अंक या फिर 0.36 प्रतिशत की गिरावट के बाद 24032.80 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, सेंसेक्स आज 251 अंक की गिरावट के बाद 77017.79 अंक पर बंद हुआ है।

सेंसेक्स की 30 में 18 कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। आईसीआईसीआई बैंक, इटरनल, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक के शेयरों का भाव आज लुढ़क गया। मार्केट की क्लोजिंग के वक्त पर महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों 3.41 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में 1.58 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई थी।

Stock Market Today live 5 May 1:20 PM: शुरुआती गिरावट के बाद अब शेयर बाजार रिकवरी मोड में है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 203 अंकों की गिरावट के साथ 77066 पर पहुंच गया है। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 61 अंक नीचे 24058 पर है।

Stock Market Today live 5 May 11:25 AM: बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 600 अंकों की गिरावट के साथ 76668 पर आ गया है। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 186 अंक नीचे 23932 पर है। सेंसेक्स में केवल कोटक बैंक, इन्फोसिस, टीसीएस, अल्ट्राटेक और भारती एयरटेल की हरे निशान पर हैं। इटरनल में 1.88, ICICI बैंक में 1.63, ट्रेंट में 1.54, HDFC बैंक में 1.51, स्टेट बैंक में 1.34 पर्सेंट की गिरावट है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बायोकॉन की फाउंडर किरण मजुमदार शॉ ने भतीजी को बनाया उत्तराधिकारी, जानें कौन हैं
ये भी पढ़ें:मार्केट में गिरावट के बीच इस शेयर ने कर दिया मालामाल, करीब 10% उछला

Today live 5 May 10:15 AM: चुनाव नतीजों के बाद शेयर मार्केट खुश नहीं है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 422 अंकों की गिरावट के साथ 76846 पर आ गया है। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 137 अंक नीचे 23981 पर है। निफ्टी टॉप लूजर्स की लिस्ट में अभी आईसीआईसीआई बैंक 1.46 प्रतिशत नीचे 1252.30 पर कारोबार कर रहा था। एलएंडटी में 1.39, मैक्स हेल्थ केयर में 1.27, बजाज फाइनेंस में 1.26 और ओएनजीसी में 1.30 पर्सेंट की गिरावट है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मार्केट में गिरावट के बीच इस शेयर ने कर दिया मालामाल, करीब 10% उछला
ये भी पढ़ें:बेसमेंट पार्किंग में पानी भरने से गाड़ियों को हुआ नुकसान तो कौन होगा जिम्मेदार?

Stock Market Today live 5 May 9:15 AM: चुनाव नतीजों के बाद आज शेयर मार्केट गिरावट के साथ खुला। बीएसई का सेंसेक्स 165 अंकों की गिरावट के साथ 77103 पर खुला। जबकि, एनएसई का निफ्टी 66 अंक नीचे 24052 पर खुला। दूसरी ओर रुपया भी रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया। डॉलर के मुकाबले रुपया 0.23% गिरकर 95.31 पर खुला।

Stock Market Today live 5 May 7:40 AM: पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी की जीत के बाद आज यानी मंगलवार 5 मई को भारतीय शेयर बाजार की चाल कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते धीमी रह सकती है। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट के साथ खुल सकते हैं। अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने से दुनिया भर के बाजारों में नकारात्मक माहौल है।

Gift Nifty के क्या हैं संकेत

Gift Nifty 24,038 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद स्तर से करीब 168 अंक कम है। यह घरेलू बाजार के गिरावट से खुलने का संकेत है।

आज सेंसेक्स, निफ्टी 50 और बैंक निफ्टी से क्या उम्मीद?

Sensex आउटलुक

सेंसेक्स के लिए आज मुख्य सपोर्ट 77,000 है। 20 दिन का सिंपल मूविंग एवरेज (SMA) की अपर लिमिट 77,700 से 78,000 है। गिरावट की स्थिति में 76,800 से नीचे जाने पर 76,500 – 76,300 तक गिर सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सुविधा : शेयरों की तरह ‘असली सोना’ खरीद सकेंगे निवेशक

Nifty 50 आउटलुक

निफ्टी 23,800 से 24,300 के दायरे में बंद है। 24,300 के ऊपर मजबूत ब्रेकआउट होने पर 24,600 – 24,800 तक जा सकता है। तत्काल सपोर्ट 24,000 और 21 दिन का SMA (23,900) है। जबकि, मजबूत सपोर्ट 23,800 बने रहने पर तेजी जारी रहेगी।

Bank Nifty आउटलुक

सोमवार को बैंक निफ्टी 15 अंक बढ़कर 54,878.50 पर बंद हुआ। आज के लिए तत्काल सपोर्ट 54,400 – 54,300 के बीच है। इसके नीचे जाने पर 53,900 – 53,500 का स्तर देखने को मिल सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पश्चिम बंगाल इलेक्शन रिजल्ट के बाद पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, फौरन चेक करें

वैश्विक बाजार का हाल

एशियाई बाजार: एशियाई बाजार रिकॉर्ड उच्च स्तरों से नीचे आ सकते हैं। जापान, दक्षिण कोरिया और चीन के बाजार छुट्टी के कारण बंद हैं।

अमेरिकी बाजार: सोमवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। डॉऊ जोन्स 1.13% गिरा, एसएंडपी 500 0.41% टूटा जबकि, नैस्डैक 0.19% कमजोर रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG के क्या हैं आज के रेट, बंगाल चुनाव में जीत के बाद क्या मिली है कोई राहत?

सोमवार को कैसा रहा बाजार?

सोमवार को भारतीय बाजार ने बढ़त के साथ बंद किया, लेकिन डे हाई से नीचे रहा। सेंसेक्स 355 अंक (0.46%) चढ़कर 77,269.40 पर बंद हुआ। जबकि, निफ्टी 121 अंक (0.51%) बढ़कर 24,119.30 पर बंद हुआ।

निवेशकों के लिए सलाह

विशेषज्ञों के अनुसार, बाजार में फिलहाल अस्थिरता बनी रहेगी। तेल की कीमतें ऊंची हैं और बैंकिंग व आईटी शेयरों पर दबाव है। ट्रेडर्स को सेक्टर-विशिष्ट रणनीति अपनाने और हेज्ड पोजीशन रखने की सलाह दी जाती है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी मार्केट एक्सपर्ट्स के विचारों पर आधारित है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है, कृपया निवेश से पहले अपने सलाहकार से जरूर मिलें

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,