what are LPG rates today is there any relief after the victory in west bengal elections LPG के क्या हैं आज के रेट, बंगाल और असम चुनाव में प्रचंड जीत के बाद गैस पर क्या बोली सरकार?, Business Hindi News - Hindustan
More

LPG के क्या हैं आज के रेट, बंगाल और असम चुनाव में प्रचंड जीत के बाद गैस पर क्या बोली सरकार?

LPG Price Today: आज घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में क्या कोई बदलाव आया है? पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद क्या कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर को लेकर कोई राहत भरी खबर है?

Tue, 5 May 2026 05:54 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
LPG के क्या हैं आज के रेट, बंगाल और असम चुनाव में प्रचंड जीत के बाद गैस पर क्या बोली सरकार?

LPG Price Today: पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद आज सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों इंडियन ऑयल, एचपीसीएल और बीपीसीएल ने LPG सिलेंडर के नए रेट जारी कर दी हैं। पश्चिम बंगाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन अलग-अलग शहरों में कीमतों का अंतर काफी बड़ा दिख रहा है।

इससे पहले सोमवार को पश्चिम एशिया के बढ़ते संकट के बीच केंद्र सरकार ने बड़ी राहत देते हुए कहा कि देश में पेट्रोल, डीजल और घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के दाम फिलहाल नहीं बढ़ाए जाएंगे।पेट्रोलियम मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि कहीं भी पेट्रोल पंप सूखे नहीं हैं। एलपीजी की ऑनलाइन रीफिल बुकिंग अपने सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गई है। एलपीजी डिलीवरी प्रमाणन 94% है।

5 किलो के सिलेंडर की बिक्री कवरेज 100%

सरकार के अनुसार, 5 किलो के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की 100% कवरेज हासिल कर ली गई है। एक महीने में 23 लाख सिलेंडर बिके हैं। 10,000 से अधिक जागरूकता शिविरों के बाद 1.76 लाख अतिरिक्त सिलेंडरों की बिक्री हुई है।

पश्चिम बंगाल में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट

mypetrolprice.comके ताजा आंकड़ों के अनुसार सूरी में घरेलू LPG की कीमत सबसे ज्यादा ₹970.5 दर्ज की गई है। इसके बाद पुरुलिया (₹968) और कूचबिहार (₹966.5) भी ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं। बर्धमान (₹952.5) और बांकुरा (₹951.5) में भी सिलेंडर ₹950 के आसपास बिक रहा है। कोलकाता, हावड़ा, हुगली और कृष्णानगर में LPG की कीमत ₹939 से ₹942 के बीच बनी हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किसानों को भी तोहफा, 9000 रुपये होगी पीएम किसान सम्मान निधि, PM का वादा
ये भी पढ़ें:वेतन आयोग पर PM मोदी ने किया था बड़ा ऐलान, अब सरकारी कर्मचारियों को बंपर बोनस

अन्य शहरों में इलेक्शन रिजल्ट के बाद आज क्या हैं घरेलू सिलेंडर के दाम

आज आगरा में घरेलू सिलेंडर 924.50 , गोरखपुर में 975.00, लखनऊ में 950.50 और कानपुर में 928 रुपये का है। दूसरी ओर देहरादून में 932, बेंगलुरु में 915.50, अंडमान में 989, इंदौर में 941 रुपये का है। जबकि हैदराबाद घरेलू सिलेंडर 965 और रायपुर में 984.50 रुपये का है।

प्रमुए शहरों में कमर्शियल सिलेंडर के दाम

दिल्ली: ₹3,071.50

मुंबई: ₹3,024

आगरा: ₹3125.5

गोरखपुर:₹3255.5

लखनऊ: ₹3194

कोलकाता: ₹3,202

चेन्नई: ₹3,237

बेंगलुरु: ₹3,152

अहमदाबाद: ₹3,091

पुणे: ₹3,084

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महंगा हुआ LPG सिलेंडर, इन लोगों को बड़ा झटका, घरेलू गैस का चेक करें रेट

इस साल 1500 बढ़े कमर्शियल सिलेंडर के दाम

मई की शुरुआत में ही 19 किलो वाला कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹993 रुपये महंगा हो गया। यह पहली बार था कि एलपीज के दाम में इतना बड़ा इजाफा हुआ है।कमर्शियल सिलेंडर के दाम इस साल अबतक करीब 1500 रुपये बढ़ चुके हैं। जनवरी में 111 रुपये, फरवरी में 49 रुपये, मार्च में कुल ₹144 की बढ़ोतरी हुई थी, इसके बाद 1 अप्रैल को करीब ₹200 का इजाफा किया गया और अब मई में ₹993 की बड़ी छलांग देखने को मिली। भारत में कुल LPG खपत करीब 33 मिलियन टन सालाना है। इसमें कमर्शियल और बल्क LPG की हिस्सेदारी सिर्फ करीब 1% है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल-डीजल की क्या सचमुच है किल्लत? क्या कह रही सरकार, चेक करें आज के रेट

हालांकि, 14 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमतों में 1 मई को कोई बदलाव नहीं किया गया। करीब 33 करोड़ उपभोक्ताओं को सरकार ने राहत दी। अंतरराष्ट्रीय कीमतों के उतार-चढ़ाव का सीधा असर आम परिवारों पर नहीं पड़ा। अगर इस साल की बात करें तो अबतक घरेलू सिलेंडर के दाम केवल 60 रुपये ही बढ़े। सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को राहत देकर महंगाई के असर को सीमित रखने की कोशिश की है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,