पश्चिम बंगाल इलेक्शन रिजल्ट के बाद पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, फौरन चेक करें
Petrol Dilesel Price Today: आज भी दिल्ली के मुकाबले पश्चिम बंगाल में एक लीटर पेट्रोल की कीमत करीब 10 रुपये अधिक है। आज दिल्ली में पेट्रोल ₹94.77 और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, कोलकाता में ₹104.99 लीटर पेट्रोल बिक रहा है। जबकि, डीजल 91.81 रुपये लीटर।

Petrol Dilesel Price Today: पश्चिम बंगाल चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद आज ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दी हैं। आज उन सारी अटकलों पर भी फिलहाल विराम लग गया, जिनमें कहा जा रहा था कि चुनाव बाद पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ेंगे। सरकार ने भी बड़ी राहत देते हुए कहा कि देश में पेट्रोल, डीजल और घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के दाम फिलहाल नहीं बढ़ाए जाएंगे।
कच्चे तेल के दाम में उछाल
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में एनर्जी फसिलिटिज पर ड्रोन हमले की रिपोर्ट के बाद क्रूड ऑयल की कीमतों में तेज उछाल आ गया। ब्रेंट क्रूड तेजी से 115 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया, और एक समय 119 डॉलर को भी छू गया। वहीं, WTI क्रूड 3% से अधिक चढ़कर 105.3 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
यह घटनाक्रम फुजैराह में एक पेट्रोलियम इंडस्ट्री साइट पर लगी आग के बाद सामने आया है, जिसे ईरानी ड्रोन हमले का परिणाम बताया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए सिविल डिफेंस टीमें तैनात कर दी गईं, हालांकि इस हादसे में तीन भारतीय नागरिक मामूली रूप से घायल हुए हैं।
दिल्ली से महंगा है पश्चिम बंगाल में तेल
आज भी दिल्ली के मुकाबले पश्चिम बंगाल में एक लीटर पेट्रोल की कीमत करीब 10 रुपये अधिक है। आज दिल्ली में पेट्रोल ₹94.77 और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, कोलकाता में ₹104.99 लीटर पेट्रोल बिक रहा है। जबकि, डीजल 91.81 रुपये लीटर।
आज पश्चिम बंगाल के शहरों में पेट्रोल के दाम
अलीपुर में पेट्रोल 104.99 रुपये प्रति लीटर, बहरामपुर में 106.12, बांकुड़ा में 105.19, बारासात में 105.24, वर्धमान में 105.33, कूचबिहार में 106.14, हुगली में 105.52, हावड़ा में 104.99, कोलकाता में 104.99, कृष्णानगर में 106.07, मेदिनीपुर में 105.37, पुरुलिया में 106.05, रायगंज में 105.36, सूरी में 105.43 और तामलुक में 104.61 रुपये प्रति लीटर है। सभी शहरों में कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल बेचने वाले शहर
पोर्ट ब्लेयर: ₹82.46 प्रति लीटर
ईटानगर: ₹90.87 प्रति लीटर
सिलवासा: ₹92.37 प्रति लीटर
दमन: ₹92.55 प्रति लीटर
हरिद्वार: ₹92.78 प्रति लीटर
रुद्रपुर: ₹92.94 प्रति लीटर
उना: ₹93.27 प्रति लीटर
देहरादून: ₹93.35 प्रति लीटर
नैनीताल: ₹93.41 प्रति लीटर
स्रोत: इंडियन ऑयल
भारत में सबसे सस्ता डीजल बेचने वाले शहर
पोर्ट ब्लेयर: ₹78.05 प्रति लीटर
इटानगर: ₹80.38 प्रति लीटर
जम्मू: ₹81.32 प्रति लीटर
संबा: ₹81.58 प्रति लीटर
कठुआ: ₹81.97 प्रति लीटर
उधमपुर: ₹82.15 प्रति लीटर
चंडीगढ़: ₹82.44 प्रति लीटर
राजौरी: ₹82.64 प्रति लीटर
स्रोत: इंडियन ऑयल
चुनाव के बाद भी कब-कब नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
2019 में कई राज्यों के चुनावों के दौरान पेट्रोल-डीजल के रेट नहीं बढ़े। वहीं, 2020 के बिहार चुनाव में वोटिंग से 51 दिन पहले तक दाम स्थिर रहे। 2021 में पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान भी यही ट्रेंड दिखा और पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ाए गए। वहीं 2022 में उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के चुनाव से पहले महीनों तक कीमतें नहीं बदलीं।




साइन इन