Wires of Gopal Khemka murder case are connecting to Beur Jail What all was found in SIT raid? गोपाल खेमका हत्याकांड के बेऊर जेल से जुड़ रहे तार! SIT की रेड में क्या-क्या मिला?, Bihar Hindi News - Hindustan
More

गोपाल खेमका हत्याकांड के बेऊर जेल से जुड़ रहे तार! SIT की रेड में क्या-क्या मिला?

पुलिस सूत्रों के मुताबिक गोपाल खेमका हत्याकांड के तार बेऊर जेल से जुड़ते दिख रहे हैं। इस मामले में एसटीआई के छापे में जेल के अलग-अलग वार्डों से पुलिस ने तीन मोबाइल, सिम कार्ड, एक डाटा केबल, कागज पर लिखा मोबाइल नंबर व अन्य सामान बरामद किये हैं।

Sun, 6 July 2025 12:08 AMsandeep हिन्दुस्तान टीम, पटना
share
गोपाल खेमका हत्याकांड के बेऊर जेल से जुड़ रहे तार! SIT की रेड में क्या-क्या मिला?

बिहार के बड़े कारोबारी व उद्योगपति गोपाल खेमका हत्याकांड की विशेष जांच दल (एसआईटी) ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि अब तक हत्यारे का सुराग नहीं मिला है। शनिवार को पटना के बेऊर जेल में छापा मारा गया और कई कुख्यातों से पूछताछ हुई। पटना की सिटी एसपी (मध्य) दीक्षा के नेतृत्व में गठित एसआईटी में दो डीएसपी, एक एएसपी, तीन इंस्पेक्टर, एक दारोगा और टेक्निकल सेल के पुलिसकर्मी शामिल हैं। शनिवार की सुबह रेंज आईजी जीतेंद्र राणा के साथ एसएसपी व अन्य पुलिस अधिकारियों ने मौका-ए-वारदात पर पहुंच घटना की जांच की। उस मौके से पुलिस ने एक खोखा और एक गोली बरामद बरामद की है।

एसआईटी ने कई जगहों पर छापेमारी की है। खेमका हत्याकांड के तार बेउर जेल से भी जुड़ रहे हैं। सूत्रों की मानें तो जेल में बंद एक कुख्यात अपराधी सहित आधा दर्जन से पूछताछ की गई है। कुख्यात को सेल में कैद कर दिया गया है। जेल के अलग-अलग वार्डों से पुलिस ने तीन मोबाइल, सिम कार्ड, एक डाटा केबल, कागज पर लिखा मोबाइल नंबर व अन्य सामान बरामद किये हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोपाल खेमका मर्डर: घटनास्थल पर पुलिस के देरी से पहुंचने का आरोप, क्या बोले DGP
ये भी पढ़ें:गोपाल खेमका मर्डर: 20 घंटे बाद भी खाली हाथ पुलिस,पहचान का दावा लेकिन पकड़ेंगे कब
ये भी पढ़ें:पहचान हो गई, अपराधियों को पाताल से खींचकर लाएंगे;खेमका केस में डिप्टी CM का दावा

व्यवसायी की हत्या का वीडियो कटारुका निवास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। वीडियो में व्यवसायी गाड़ी से आते दिख रहे हैं। उनकी कार के पीछे एक और गाड़ी है, जिस पर सातवें तल्ले पर रहने वाले अंकित चौधरी और उनकी पत्नी हैं। गोपाल गेट खुलने का इंतजार कर रहे हैं, तभी हेलमेट पहने एक अपराधी दाईं ओर से आया। उसने हथियार निकाल व्यवसायी के सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही वे गाड़ी में ही गिर गये। इसके बाद शूटर स्कूटी स्टार्ट कर तेजी से भाग निकला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या बेटे गुंजन की हत्या के अनसुलझे केस और गोपाल खेमका के मर्डर में कोई कनेक्शन?
ये भी पढ़ें:पूरा बिहार हिल गया, ये महाजंगलराज है; गोपाल खेमका हत्याकांड पर बोले तेजस्वी
ये भी पढ़ें:खेमका मर्डर पर नीतीश सख्त, कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी

उधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डीजीपी और अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर विधि व्यवस्था की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराध करने वाले किसी सूरत में बक्शे नहीं जाएंगे। कारोबारी गोपाल खेमका की शुक्रवार की रात करीब 11:45 बजे गांधी मैदान के समीप उनके आवास के ठीक सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। खेमका बांकीपुर क्लब से खुद ही वाहन चलाते हुए अपने आवास (कटारुका निवास) पहुंचे थे। गेट पर पहले से खड़े एक स्कूटी सवार अपराधी ने उनके सिर में गोली दाग दीं। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।