पूरा बिहार हिल गया, ये महाजंगलराज है; गोपाल खेमका हत्याकांड पर बोले तेजस्वी यादव
पटना में गोपाल खेमका हत्याकांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार को घेरते हुए कहा कि ये महागजंगलराज है, इस घटना से पूरा बिहार हिल गया है। इससे पहले उन्होने शोकसंतृप्त खेमका परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी।
कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या के बाद से पूरे बिहार में हड़कंप मचा हुआ है। इस हत्याकांड ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। इस बीच खेमका के परिजनों से मिलने डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, पाटिलपुत्र से सांसद रविशंकर प्रसाद भी पहुंचे। देर शाम नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी गोपाल खेमका के परिजनों से मुलाकात की, और उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर हमला बोला, और कहा कि ये महाजंगलराज है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस घटना से पूरा बिहार हिल गया है। यह एक भयानक घटना है, व्यवसायी बिहार छोड़ना चाहते हैं। यह घटना पटना के दिल में हुई। वहां घटी जहां डीएम आवास है, एसएसपी आवास है, फिर भी पुलिस को यहां पहुंचने में दो घंटे लग जाते हैं। 6 साल पहले उनके (गोपाल खेमका के) बेटे की हत्या हुई थी। लेकिन कोई भी हत्यारा पकड़ा नहीं गया। जब तक रिश्वत के जरिए तबादले और पोस्टिंग की जाती रहेगी और काम करने वालों की पोस्टिंग नहीं होगी, तब तक हालात नहीं सुधरेंगे। बिहार में कोई भी सुरक्षित नहीं है। सीएम टायर्ड हैं, और रिटायर अधिकारी सरकार चला रहे हैं, ये महाजंगलराज है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस हत्याकांड के तार बेऊर जेल से जुड़े दिख रहे हैं। आईजी पुलिस और आयुक्त के नेतृत्व में बेऊर जेल में छापेमारी भी की गयी। इस छापेमारी के दौरान संदिग्धों से पूछताछ हुई। डीजीपी विनय कुमार ने बताया कि हत्याकांड के कारणों को लेकर सभी एंगल से जांच की जा रही है। कारोबारी रंजिश के एंगल से भी जांच हुई है। वहीं डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने दावा कि अपराधियों की पहचान हो गई है। अगर पाताल में भी छिपे होंगे, तो वहां से ढूंढकर निकाले जाएं।




साइन इन