Gopal Khemka murder Law and order meeting in CM house Nitish instructed DGP for strict action गोपाल खेमका मर्डर पर नीतीश सख्त, सीएम हाउस बुलाए गए पुलिस अफसर; कड़ी कार्रवाई की चेतावनी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

गोपाल खेमका मर्डर पर नीतीश सख्त, सीएम हाउस बुलाए गए पुलिस अफसर; कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

ने कहा कि अपराध के कारणों की पूरी तहकीकात कर दोषियों की पहचान करें और बिना किसी भेदभाव के उन पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें। यदि आपराधिक घटना के पीछे किसी प्रकार की साजिश है तो उसकी भी जांच की जाय

Sat, 5 July 2025 12:32 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
गोपाल खेमका मर्डर पर नीतीश सख्त, सीएम हाउस बुलाए गए पुलिस अफसर; कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

राजधानी पटना में गोपाल खेमका हत्याकांड को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गंभीर हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री ने वरीय अधिकारियों को सीएम हाउस तलब किया और लॉ एंड ऑर्डर पर महत्वपूर्ण बैठक की। सीएम ने उद्योगपति गोपाल खेमका की हुई हत्या के संबंध में पुलिस महानिदेशक(डीजीपी) से विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि अपराध के कारणों की पूरी तहकीकात कर दोषियों की पहचान करें और बिना किसी भेदभाव के उन पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें। यदि आपराधिक घटना के पीछे किसी प्रकार की साजिश है तो उसकी भी जांच की जाय और जांचोपरांत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाय। सीएम ने लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों और पुलिस कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि कानून व्यवस्था पर किसी भी प्रकार की कोताही सरकार को मंजूर नहीं है। उन्होंने डीजीपी विनय कुमार से पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अपराधी चुनौती बनते जा रहे हैं। सरकार को चैलेंज कर रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने गोपाल खेमका हत्याकांड पर गहरी चिंता भी जताई। बीती रात राम गुलाम चौक के पास गोपाल खेमका को बदमाशों ने गोलियों से भून दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन थे गोपाल खेमका? बड़े बेटे की हत्या,छोटे पर भी गोली चली थी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गोपाल खेमका हत्याकांड की जांच के लिए डीजीपी विनय कुमार के निर्देश पर एसआईटी का गठन कर दिया गया है। पटना सेंट्रल एसपी दीक्षा की अगुआई में गठित टीम ने कार्रवाई शुरू कर दिया है। इस हाई प्रोफइल मर्डर केस में पटना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए जा रहे हैं। हत्या गांधी मैदान थाना से मात्र 300 मीटर की दूरी पर गोपाल खेमका को मारा गया। लेकिन पुलिस को पहुंचने में कई घंटे लग गए। परिजनों ने कहा कि रात के ढाई बजे सेंट्रल एसपी दीक्षा पहुंचीं। उससे पहले डेढ़ बजे गांधी मैदान थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। सीएम ने बैठक में कहा कि इसमें अगर किसी पदाधिकारी की लापरवाही सामने आती है तो जांच कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोपाल खेमका के घर से 500 मीटर दूर है गांधी मैदान थाना, डेढ़ घंटे बाद आई पुलिस
ये भी पढ़ें:पटना में बड़े व्यापारी गोपाल खेमका की घर के सामने हत्या, बेटे का भी मर्डर हुआ था
ये भी पढ़ें:गेट पर वेट में अकेला शूटर, 6 सेकेंड में हत्या; गोपाल खेमका मर्डर का CCTV वीडियो
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।