Gopal Khemka Murder Police empty handed even after 20 hours claim to have identified him but when will they catch him गोपाल खेमका मर्डर: 20 घंटे बाद भी खाली हाथ पुलिस, पहचान का दावा लेकिन पकड़ेंगे कब?, Bihar Hindi News - Hindustan
More

गोपाल खेमका मर्डर: 20 घंटे बाद भी खाली हाथ पुलिस, पहचान का दावा लेकिन पकड़ेंगे कब?

गोपाल खेमका हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस के 20 घंटे बाद भी खाली हाथ है। हालांकि पुलिस का दावा है कि जल्द इस मर्डर केस का खुलासा करेगी। इस घटना का सीसीटीवी भी सामने आ चुका है। जिसकी सघनता से जांच हो रही है। वहीं एसआईटी समेत एसटीएफ की कई टीमें भी केस की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई हैं। 

Sat, 5 July 2025 07:45 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
गोपाल खेमका मर्डर: 20 घंटे बाद भी खाली हाथ पुलिस, पहचान का दावा लेकिन पकड़ेंगे कब?

पटना के मशहूर कारोबारी गोपाल खेमका की जिस तरीके से हत्या की गई, उससे पूरे बिहार में हड़कप मच गया। इस मर्डर केस पर सियासत भी गर्मा गई है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। लेकिन घटना के 20 घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक पुलिस के हाथ खाली है। हालांकि ये दावा किया जा रहा है कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है, और जल्द इस हत्याकांड का खुलासा होगा। गोपाल खेमका मर्डर केस का सीसीटीवी फुटेज सामने आ चुका है। जिसमें स्कूटी सवार शख्स ने सिर्फ 6 सेकंड में इस वारदात को अंजाम दिया, और फिर फरार हो गया। खेमका के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए घटना के डेढ़ घंटे बाद पहुंचने की बात कही है।

वहीं पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस हत्याकांड के तार बेऊर जेल से जुड़ते दिख रहे हैं। आईजी पुलिस जितेंद्र राणा और आयुक्त के नेतृत्व में बेऊर जेल में छापेमारी भी की गयी। इस छापेमारी के दौरान संदिग्धों से पूछताछ हुई है। वहीं घटना की जानकारी देते हुए पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने बताया कि सभी एंगल से जांच की जा रही है। एसटीएफ की 3-4 टीमें और एसआईटी पूरे मामले की पड़ताल कर रही है। कारोबारी रंजिश के एंगल से भी जांच हुई है। उनके मुताबिक गोपाल खेमका के साथ करीब छह साल तक अंगरक्षक रहा था, उन्होंने स्वेच्छा से उसे हटाया था। डीजीपी लगातार आईजी जितेंद्र राणा और पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा से स्टेटस रिपोर्ट ले रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोपाल खेमका के परिवार को कितना मुआवजा देगी सरकार? विजय ने कहा- CM से बात करेंगे
ये भी पढ़ें:गेट पर वेट में अकेला शूटर, 6 सेकंड में हत्या; गोपाल खेमका मर्डर का CCTV वीडियो
ये भी पढ़ें:खेमका मर्डर पर नीतीश सख्त, कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी
ये भी पढ़ें:कौन थे गोपाल खेमका? बड़े बेटे की हत्या,छोटे पर भी गोली चली थी

इस मामले पर उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने दावा किया कि अपराधियों की पहचान हो गई है, अगर पाताल में भी छिपे होंगे, तो खींचकर लाएंगे। अब सिर्फ गिरफ़्तारी नहीं, हिसाब होगा। जरूरत पड़ी तो एनकाउंटर भी होगा। वहीं दूसरे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि घर में घुसकर अपराधियों को मारेंगे। विपक्ष ने इस हत्याकांड पर नीतीश सरकार को घेरा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि इस घटना से पूरा बिहार हिल गया है। ये महाजंगलराज है, बिहार में कोई भी सुरक्षित नहीं है। इन सबके बीच पटना पुलिस जल्द इस हत्याकांड के खुलासे का दावा कर रही है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।