criminals have been identified we will bring them out from underworld Vijay Sinha claims in Gopal Khemka case अपराधियों की पहचान हो गई है, पाताल से खींचकर लाएंगे; गोपाल खेमका केस में विजय सिन्हा का दावा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

अपराधियों की पहचान हो गई है, पाताल से खींचकर लाएंगे; गोपाल खेमका केस में विजय सिन्हा का दावा

पटना के गोपाल खेमका हत्याकांड पर उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने दावा किया कि अपराधियों की पहचान हो चुकी है। जो भी इस जघन्य कृत्य में शामिल हैं, चाहे वो धरती के किसी कोने में छिपे हों, उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। अब सिर्फ गिरफ़्तारी नहीं, हिसाब होगा। जरूरत पड़ी तो एनकाउंटर भी होगा।

Sat, 5 July 2025 05:33 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
अपराधियों की पहचान हो गई है, पाताल से खींचकर लाएंगे; गोपाल खेमका केस में विजय सिन्हा का दावा

पटना के बड़े कारोबारी गोपाल खेमका हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया है। सीसीटीवी फुटेज और लोकल इनपुट्स के जरिए पुलिस जल्द खुलासा करने का दावा कर रही है। इस बीच उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि अपराधियों को पाताल से खींचकर लाया जाएगा। जो भी इस जघन्य कृत्य में शामिल हैं, चाहे वो धरती के किसी कोने में छिपे हों, उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। अब सिर्फ गिरफ़्तारी नहीं, हिसाब होगा। जरूरत पड़ी तो एनकाउंटर भी होगा। अगर अपराधियों के घर पर बुलडोजर चलाना पड़े तो प्रशासन पीछे नहीं हटेगा। बिहार पुलिस और प्रशासन को पूरी छूट दी गई है। अब कोई राजनीतिक या कानूनी ढाल नहीं, केवल कठोरतम कार्रवाई होगी।

इससे पहले डिप्टी सीएम ने शनिवार की सुबह गोपाल खेमका के परिजनों से मिलने उनके घर गए थे। इस दौरान गोपाल खेमका की मां ने रोते हुए अपना दुख-दर्द साझा किया था। डिप्टी सीएम इस मामले पर जल्द न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। मुलाकात के बाद उन्होने ट्वीट कर कहा कि बीती रात एक्जीविशन रोड पर पटना के प्रतिष्ठित व्यवसायी गोपाल खेमका की अपराधियों द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई। यह केवल एक हत्या नहीं, बल्कि कानून व्यवस्था को चुनौती देने की कोशिश है। उनके शोकसंतप्त परिवार से मिला। इस दुःख की घड़ी में हम सभी उनके साथ हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या बेटे गुंजन की हत्या के अनसुलझे केस और गोपाल खेमका के मर्डर में कोई कनेक्शन?
ये भी पढ़ें:गोपाल खेमका मर्डर केस में सुराग का दावा, बेऊर जेल में रेड, दाह संस्कार कल
ये भी पढ़ें:पोता गया, बेटा गया, उद्धार करिए सरकार; डिप्टी सीएम से बोलीं गोपाल खेमका की मां

वहीं पत्रकारों से बात करते हुए उपमुख्यमंत्री ने दावा किया कि अपराधियों की पहचान हो चुकी है। अपराधी किसी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे। इस मामले में किसी प्रकार की कोताही नहीं होगी। पुलिस विभाग में बैठे लापरवाह और निकम्मे पदाधिकारियों को फील्ड से हटाया जाएगा। इस मामले में वे खुद मुख्ययमंत्री से बात करेंगे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।