Tejaswi calls Nitish minister monkey uproar ensues BJP JDU react चेहरा चमकाने के लिए कूदते रहते हैं, तेजस्वी ने नीतीश के मंत्री को कहा बंदर; बवाल मच गया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

चेहरा चमकाने के लिए कूदते रहते हैं, तेजस्वी ने नीतीश के मंत्री को कहा बंदर; बवाल मच गया

तेजस्वी यादव ने कहा कि इस सरकार के कुछ मंत्री चेहरा चमकाने के लिए बंदर की तरह कूदते रहते हैं।

Thu, 24 July 2025 02:32 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
चेहरा चमकाने के लिए कूदते रहते हैं, तेजस्वी ने नीतीश के मंत्री को कहा बंदर; बवाल मच गया

बिहार विधानसभा नेता प्रतिपक्ष और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने फिर आपत्तिजनक बयान दिया है। उन्होंने नीतीश कुमार के मंत्री के लिए बंदर शब्द का प्रयोग किया है। सदन के अंदर भी उनके ऐसे बयान के लिए बवाल हो गया। सभी मंत्री खड़े होकर माफी की मांग करने लगे स्पीकर नंदकिशोर यादव के हस्तक्षेप से शांत किया गया। सदन के बाहर भी उन्होंने इसे दोहराया। तेजस्वी के बयान पर बीजेपी और जदयू ने तीखा रिऐक्शन दिया है।

मानसून सत्र के चौथे दिन विधानसभा परिसर में तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार में कुछ ऐसे मंत्री हैं जो सदन में चेहरा चमकाने और हाइलाइट होने के लिए बंदर की तरह उछलते कूदते रहते हैं। और उनका कोई काम तो है नहीं। केवल चेहरा चमकाना है। ना तीन में, ना तेरह में। बार बार कूद रहा है आदमी, कोई मतलब है। कोई बात है क्या बोलने के लिए। उन्होंने सदन में कहा कि कुछ मंत्रियों ने सीएम नीतीश कुमार को हाईजैक कर लिया है। इस पर स्पीकर ने आपत्ति जताई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अमित शाह को नीतीश पर भरोसा क्यों नहीं है, तेजस्वी ने सदन में सीधे पूछ लिया
ये भी पढ़ें:तेजस्वी ने दोहराई चुनाव बहिष्कार की बात, बोले- ऐसे ही सरकार को एक्सटेंशन दे दो

सदन में तेजस्वी यादव के बयान को लेकर मंत्री प्रेम कुमार ने बताया कि मंत्री अशोक चौधरी अपनी बातों को रखना चाहते थे। इसी बीच नेता प्रतिपक्ष बोलने लगे और कहा कि बंदर की तरह उछलिए मत, बैठिए। उसके बाद मंत्री खड़े हो गए और माफी की मांग करने लगे। जदयू के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष पद की एक गरिमा होती है। कोई भी बात सोच समझकर बोला जाना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CM पद के सर्वे में सबसे आगे, फिर चुनाव मैदान छोड़ने की बात क्यों कर रहे तेजस्वी?
ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव में हिम्मत है तो.., विजय सिन्हा ने नेता प्रतिपक्ष को दी चुनौती

गुरुवार को दो बजे के बाद भी विधानसभा में शोरशराबे का नजारा दिखा। विपक्ष ने सत्तापक्ष के नेताओं पर कई बार जुबानी हमला किया। कई बार दोनों पक्षों के बीच भिड़ंत की नौबत आई। एक बार तो हाथापाई की भी नौबत आ गई। तेजस्वी यादव ने कहा कि सदन में गुंडों का राज चल रहा है। विपक्ष को सत्ता पक्ष बोलने नहीं देना चाहता। हालात को देखते हुए स्पीकर ने चार बजे तक कार्रवाई को स्थगित कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सदन किसी के बाप का नहीं.., MLA के बयान पर हंगामा; नीतीश ने तेजस्वी को खूब सुनाया
ये भी पढ़ें:बिहार से लोकतंत्र खत्म कर रहा चुनाव आयोग, एसआईआर पर तेजस्वी ने नीतीश को भी लपेटा
ये भी पढ़ें:राजद ने टिकट नहीं दिया तो निर्दलीय लड़ेंगे तेज प्रताप,बोले- तेजस्वी के साथ जयचंद
ये भी पढ़ें:पटना में NDA की बैठक में हुई मटन पार्टी, तेजस्वी ने वीडियो दिखा किया दावा;तंज भी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।