Tejashwi yadav repeated for boycott of elections said give extension to government without voting बेईमानी ही करनी है तो ऐसे ही सरकार को एक्सटेंशन दे दो; तेजस्वी ने दोहरा दी चुनाव बहिष्कार की बात, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बेईमानी ही करनी है तो ऐसे ही सरकार को एक्सटेंशन दे दो; तेजस्वी ने दोहरा दी चुनाव बहिष्कार की बात

तेजस्वी यादव ने फिर से विधानसभा चुनाव में वोट का बहिष्कार की बात दुहराई है।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव आयोग असली खेला एक अगस्त से शुरू करेगा, हमलोग पूरी नजर बनाए हुए हैं।

Thu, 24 July 2025 12:52 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
बेईमानी ही करनी है तो ऐसे ही सरकार को एक्सटेंशन दे दो; तेजस्वी ने दोहरा दी चुनाव बहिष्कार की बात

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि हमलोग गंभीरता पूर्वक इस पर विचार करेंगे की विधानसभा चुनाव में वोट का बहिष्कार करें। उन्होंने कहा कि जब चुनाव में बेईमानी ही करनी है तो वोट क्यों लोग देंगे? ऐसे ही सरकार को एक्सटेंशन दे दिया जाए। नेता प्रतिपक्ष गुरुवार को विधानसभा परिसर में मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव आयोग असली खेला एक अगस्त से शुरू करेगा, हमलोग पूरी नजर बनाए हुए हैं।

एसआईआर के विरोध में बिहार मे जारी सियासी घमासान और बढ़ गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने फिर से वोट वहिष्कार पर विचार करने की बात दोहराई है। विधानसभा परिसर में प्रेस से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार के लिए लोग फिर से कह रहे थे कि फर्जी चुनकर आए हैं और फिर से वैसे ही आने की बात कर रहे हैं। एसआईआर के नाम पर मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट से बाहर करने की साजिश की जा रही है। चुनाव का क्या मतलब रह जाएगा जब लोकतंत्र में जनता ह वोट नहीं देगी। ये लोग चंडीगढ़ जैसा काम करना चाहते हैं। हम लोग अपने दल के नेताओं और सहयोगी दलों से बात करेंगे। अगर बेईमानी करनी ही है तो ऐसे ही सरकार को एक्सटेंशन दे दो। हमारे पास विकल्प खुला है कि हमलोग चुनाव वहिष्कार पर बात कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव के बहिष्कार पर चर्चा कर सकता है विपक्ष; तेजस्वी ने फोड़ा बॉयकॉट बम

इससे पहले तेजस्वी यादव ने विधानसभा की कार्यवाही के दौरान भी एसआईआर पर अपनी बात रखी। स्पीकर से उन्होंने आग्रह किया कि कल(बुधवार को) अपनी पूरी बात नहीं कह पाए थे। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग लोगों की नागरिकता तय करने का काम कर रहा है जो सही नहीं है। यह काम भारत सरकार है। जिस आधार कार्ड से वोट देने की अनुमति दी जाती है उसके आधार पर वोटर सत्यापन नहीं हो सकता। यह चुनाव आयोग की मनमानी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CM पद के सर्वे में सबसे आगे, फिर चुनाव मैदान छोड़ने की बात क्यों कर रहे तेजस्वी?

हालांकि पूर्णिया सांसद सह कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने कहा है कि वोट वहिष्कार समाधान नहीं है। चुनाव वहिष्कार से बेहतर है कि विधानसभा और लोकसभा से इस्तीफा देकर कहें कि आप अकेले सरकार चलाइए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव में हिम्मत है तो.., विजय सिन्हा ने नेता प्रतिपक्ष को दी चुनौती
ये भी पढ़ें:हार छिपाने के लिए बिहार चुनाव के बहिष्कार की बात कर रहे तेजस्वी, बोली BJP
ये भी पढ़ें:बहुत पीड़ा हुई देख कर, मुख्यमंत्री से सहानुभूति है; हंगामे के बाद बोले तेजस्वी
ये भी पढ़ें:बिहार से लोकतंत्र खत्म कर रहा चुनाव आयोग, एसआईआर पर तेजस्वी ने नीतीश को भी लपेटा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।