bihar deputy cm vijay sinha challenged tejashwi yadav to contest election in lakhisarai तेजस्वी यादव में हिम्मत है तो.., बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने अब नेता प्रतिपक्ष को दी एक चुनौती, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेजस्वी यादव में हिम्मत है तो.., बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने अब नेता प्रतिपक्ष को दी एक चुनौती

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर पलटवार करते हुए उन्हें खुली चुनौती दी है कि हिम्मत है तो लखीसराय में आकर चुनाव लड़कर देख लीजिए। वर्ष 2010 से भी अधिक खराब स्थिति में वह रहेंगे

Thu, 24 July 2025 07:38 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, पटना
share
तेजस्वी यादव में हिम्मत है तो.., बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने अब नेता प्रतिपक्ष को दी एक चुनौती

बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान बुधवार को सदन के अंदर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के बीच भी तीखी नोंकझोंक देखने को मिली। इस तीखी बहस के बाद तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि जब वो सदन में मतदाता पुनरीक्षण पर अपनी बात रख रहे थे तब डिप्टी सीएम ने कमेंट किया कि यहीं बोलता रहेगा खाली। तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि विजय सिन्हा इस चुनाव में लखीसराय में हारेंगे। अब बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने तेजस्वी यादव पर पलटवार करते हुए उन्हें एक चुनौती दे दी है।

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर पलटवार करते हुए उन्हें खुली चुनौती दी है कि हिम्मत है तो लखीसराय में आकर चुनाव लड़कर देख लीजिए। वर्ष 2010 से भी अधिक खराब स्थिति में वह रहेंगे। मेरी भविष्यवाणी करने से अधिक चिंता तेजस्वी यादव अपनी और अपने दल की करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हार छिपाने के लिए बिहार चुनाव के बहिष्कार की बात कर रहे तेजस्वी, बोली BJP
ये भी पढ़ें:सदन किसी के बाप का नहीं.., MLA के बयान पर हंगामा; नीतीश ने तेजस्वी को खूब सुनाया

विजय सिन्हा ने बुधवार को मीडिया को जारी बयान में कहा कि वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव में वंशवादी अनुकंपा की राजनीति करने वाले चुनाव नहीं जीतेंगे। अराजकता और वंशवाद की राजनीति के सहारे सत्ता हथियाने की उनकी हर कोशिश को बिहार की जनता नाकाम कर देगी। वह सोने का चम्मच लेकर जन्म लिए हैं। चार्टर विमान में जन्मदिन मनाते हैं। चुनाव वही जीतेगा जो जमीन पर जनता की सेवा के भाव से ईमानदारी से काम करता है। जनता तेजस्वी यादव को चुनाव में सिखा देगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अक्टूबर में बिहार विधानसभा चुनाव का ऐलान, नवंबर में चुनाव; 10 दिनों में परिणाम
ये भी पढ़ें:बहुत पीड़ा हुई देख कर, मुख्यमंत्री से सहानुभूति है; हंगामे के बाद बोले तेजस्वी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।