tejashwi yadav claims mutton party in nda meeting patna in sawan पटना में NDA की बैठक में हुई मटन पार्टी, तेजस्वी ने वीडियो दिखा किया दावा; तंज भी कसा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना में NDA की बैठक में हुई मटन पार्टी, तेजस्वी ने वीडियो दिखा किया दावा; तंज भी कसा

तेजस्वी यादव ने एक मीडिया रिपोर्ट से संबंधित एक वीडियो अपने एक्स अकाउंट पर शेयर करते हुए दावा किया है कि एनडीए की बैठक में मटन पार्टी का भी लुत्फ उठाया गया है। इसी के साथ तेजस्वी यादव ने अपने अंदाज में तंज भी कसा है।

Tue, 22 July 2025 05:54 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
पटना में NDA की बैठक में हुई मटन पार्टी, तेजस्वी ने वीडियो दिखा किया दावा; तंज भी कसा

सावन का महीना चल रहा है और इस महीने में बिहार में अलग-अलग मटन पार्टी की खूब चर्चा हो रही है। हाल ही में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने मुंगेर में मटन पार्टी दिया था जिसमें जदयू के कई कार्यकर्ता जमकर मटन का लुत्फ उठाते नजर आए थे। अब बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक मीडिया रिपोर्ट को शेयर कर दावा किया है कि सोमवार को पटना में एनडीए की हुई बैठक में मटन पार्टी का भी आनंद लिया गया। दरअसल तेजस्वी यादव ने एक मीडिया रिपोर्ट से संबंधित एक वीडियो अपने एक्स अकाउंट पर शेयर करते हुए दावा किया है कि एनडीए की बैठक में मटन पार्टी का भी लुत्फ उठाया गया है। इसी के साथ तेजस्वी यादव ने अपने अंदाज में तंज भी कसा है।

तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के असीम आशीर्वाद और कृपा से सावन के सोमवारी को दबा कर मटन चापते बीजेपी के मंत्री और विधायक। मोदी जी की कैबिनेट में बिहार से तीन ऐसे मंत्री है जो सावन में भी प्रतिदिन 3 किलो मटन खाते है लेकिन दिखावटी तौर पर सनातन पर लंबा चौड़ा ज्ञान देते है। हमें किसी के खाने से कभी कोई आपत्ति नहीं लेकिन प्रधानमंत्री जी भी कितने Selective है, इन्हें सावन में अपनी पार्टी के नेताओं का मटन खाना अच्छा लगता है परन्तु सावन में मांसाहार का सेवन नहीं करने वाले विपक्षी नेताओं के खाने को झूठ के सहारे ये राष्ट्रीय मुद्दा बनाने से भी परहेज नहीं करते।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मतदाता पुनरीक्षण में 44 लाख वोटर अपने पते पर नहीं मिले, चुनाव आयोग ने दी जानकारी

बहरहाल आपको बता दें कि सोमवार को विधानसभा के विस्तारित भवन के सेंट्रल हॉल में एनडीए विधायक दल की बैठक हुई थी। इस बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए विधायकों से सदन में एकजुट होकर विपक्ष का जवाब देने को कहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के हर आरोप का सही तरीके से जवाब दिया जाना चाहिए। विपक्ष की ओर से फैलाए जा रहे अफवाहों से भी उन्होंने सावधान किया।

मुख्यमंत्री ने पेंशन योजना की राशि में वृद्धि और 125 यूनिट फ्री बिजली देने का जिक्र किया और कहा कि आम लोगों के लिए सरकार का यह ऐतिहासिक निर्णय है। विधायकों ने भी इसके लिए सरकार की प्रशंसा की। सीएम ने विकास योजनाओं के साथ कल्याणकारी कार्यों को लेकर आम लोगों के बीच संपर्क अभियान चलाने का भी निर्देश विधायकों को दिया। कहा कि सरकार के बेहतर कार्यों का संदेश आम लोगों के बीच जाना चाहिए। यह इस विधानसभा का अंतिम सत्र है, लिहाजा सारे अधूरे कार्य पूरे करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पारस अस्पताल के चप्पे-चप्पे से कैसे वाकिफ हुआ तौसीफ, किसने दिए शूटरों को हथियार
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।