Election Commission ending democracy in Bihar Tejashwi targeted Nitish on SIR बिहार से लोकतंत्र खत्म कर रहा चुनाव आयोग, एसआईआर पर तेजस्वी ने नीतीश को भी लपेटा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार से लोकतंत्र खत्म कर रहा चुनाव आयोग, एसआईआर पर तेजस्वी ने नीतीश को भी लपेटा

तेजस्वी यादव ने कहा कि लोगों का वोट का अधिकार छीनने वाला काम किया जा रहा है। उनके अस्तित्व को मिटाने की कोशिश की जा रही है। विपक्ष एसआईआर के विषय पर सदन में चर्चा करना चाहता था। 

Tue, 22 July 2025 07:49 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार से लोकतंत्र खत्म कर रहा चुनाव आयोग, एसआईआर पर तेजस्वी ने नीतीश को भी लपेटा

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप लगाया है। कहा है कि बिहार लोकतंत्र की जननी है और यहीं से लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रहा है। यह सब काम बीजेपी के इशारे पर किया जा रहा है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इतने महत्वपूर्ण विषय पर सदन में चर्चा भी नहीं कराना चाहते। मंगलवार को तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी समेत विपक्ष के लगभग सभी नेता काला ड्रेस पहनकर मानसून सत्र में भाग लेने पहुंचे।

तेजस्वी यादव ने कहा कि लोगों का वोट का अधिकार छीनने वाला काम किया जा रहा है। उनके अस्तित्व को मिटाने की कोशिश की जा रही है। विपक्ष एसआईआर के विषय पर सदन में चर्चा करना चाहता था। लेकिन सरकार के लोग इसके लिए तैयार नहीं हुए। पहले वोटर लिस्ट से नाम काटा जाएगा फिर उन्हें राशन कार्ड समेत अन्य सरकारी सुविधाओं से वंचित कर दिया जाएगा। चुनाव आयोग कौन होता है नागरिकता तय करने वाला। यह तो गृह मंत्रालय का काम है। बिहार विधानसभा लोकतंत्र का सबसे बड़ा मंदिर है। एसआईआर पर यहां चर्चा होना चाहिए। क्या कारण है कि सरकार भाग रही है। किस बात का डर सता रहा है। चुनाव आयोग को सुप्रीम कोर्ट ने भी फटकार लगाया लेकिन कोई सुधार नहीं हो रहा। आयोग ने कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं किया। सामने आकर जवाब देने से डर क्यों?

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में NDA की बैठक में हुई मटन पार्टी, तेजस्वी ने वीडियो दिखा किया दावा;तंज भी
ये भी पढ़ें:तेजस्वी को 24 सीटों की लिस्ट देकर CPI बोली- पिछली बार भी माले से ज्यादा चाहिए थी
ये भी पढ़ें:NDA बैठक में टेंडर पर भिड़े विजय सिन्हा और अशोक चौधरी! तेजस्वी ने ली चुटकी

तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव आयोग का काम वोटर को जोड़ना है और निष्पक्ष चुनाव कराना है। लेकिन अभी तो यह पार्टी विशेष का प्रकोष्ठ बनकर काम कर रहा है। हम लोग गरीब वोटर के वोट से चुनकर आते हैं। उनके साथ कोई अन्याय होगा तो कैसे बर्दाश्त कर लेंगे। अगर वोटर फर्जी हैं तो उन्हीं लोगों ने प्रधानमंत्री को चुना है। लगातार सांसद, विधायक सवाल उठा रहे हैं। पर ड्राइव चल रहा है। इसे रोकना होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राहुल-ममता-अखिलेश समेत 35 नेताओं को तेजस्वी की चिट्ठी, SIR के विरोध में साथ आएं
ये भी पढ़ें:तेज प्रताप और तेजस्वी बैठेंगे साथ-साथ? आज से बिहार विधानसभा का सत्र
ये भी पढ़ें:15 सालों तक नीतीश के साथ रहे मुजाहिद आलम तेजस्वी का हाथ थामेंगे,क्यों छोड़ा जदयू
ये भी पढ़ें:मतदाता गहन पुनरीक्षण के जरिए वोट और वजूद मिटाने की कोशिश, तेजस्वी फिर बरसे
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।